धान की बंपर पैदावार के लिए सटीक मात्रा में डालें नाइट्रोजन, वरना लाखों रुपए डूबने का खतरा

नियमित मात्रा में पौष्टिक तत्व की मौजूदगी से पौधें स्वस्थ्य रहते हैं और फसल की उपज सटीक होती है. पौष्टिक तत्व जैसे की यूरिया, सोडियम, पोटाश, नाइट्रोजन आदि फसल की गुणवत्ता और पैदावार को बढ़ाते हैं.

Kisan India
नोएडा | Published: 14 Aug, 2025 | 09:10 PM

मिट्टी का पोषणयुक्त होना फसल पैदावार को सबसे अधिक प्रभावित करती है. जिस मिट्टी में पौष्टिक तत्व की मात्रा जितनी बेहतरीन और संतुलन में रहेगी वह मिट्टी उतनी ही उपजाऊ होगी. नियमित मात्रा में पौष्टिक तत्व की मौजूदगी से पौधें स्वस्थ्य रहते हैं और फसल की उपज सटीक होती है. पौष्टिक तत्व जैसे की यूरिया, सोडियम, पोटाश, नाइट्रोजन आदि फसल की गुणवत्ता और पैदावार को बढ़ाते हैं.

फसल की किस्म, मिट्टी की उर्वरता और जलवायु के अनुसार इन तत्वों का उपयोग किया जाता है. नाइट्रोजन वायुमंडल में सबसे अधिक मात्रा में पाई जाने वाली गैस है. फसल की उपज बढ़ाने और पौधों को स्वस्थ रखने के लिए नाइट्रोजन का प्रयोग किया जाता है. अगर सही मात्रा में नाइट्रोजन धान की फसल में डाला गया तो फसल की उपज बेहतरीन होती है. ऐसे में जो भी किसान धान की खेती कर रहे हैं उनके लिए जानना जरूरी है कि धान की गुणवत्तापूर्ण और बेहतरीन उपज के लिए नाइट्रोजन कब और कैसे फसल में डालना चाहिए.

क्या हैं नाइट्रोजन के फायदे

नाइट्रोजन की सही मात्रा मिट्टी की उर्वरता, जलवायु और फसल की प्रजाति पर निर्भर करती है. नाइट्रोजन पौधों में डाले जाने वाला एक महत्वपूर्ण पौष्टिक तत्व है. नाइट्रोजन पौधों में प्रोटीन के निर्माण के लिए आवश्यक है, जो पौधे के लिए बहुत ही फायदेमंद है. लेकिन नाइट्रोजन की अधिकता फसल को नुकसान पहुंचा सकती है. ज्यादा मात्रा में नाइट्रोजन डालने से धान की पत्तियां पीली पड़ जाती है. अधिक नाइट्रोजन पानी में मिलकर प्रदूषण का कारण बन सकता है. ऐसे में किसान के लिए जरुरी है कि धान की खेत में उचित मात्रा में नाइट्रोजन डालें.

नाइट्रोजन डालने की विधि

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नाइट्रोजन डालने से पहले किसान मिट्टी का परीक्षण अच्छी तरीके से करवा लें. मिट्टी परीक्षण के बाद ही मिट्टी की उर्वरता के अनुसार नाइट्रोजन डालें. जानकार बताते हैं कि आमतौर पर धान की फसल में प्रति हेक्टेयर 100 से 120 किलोग्राम यूरिया डालना पर्याप्त होता है. रोपाई के एक सप्ताह बाद पहली बार नाइट्रोजन डालना चाहिए. यह पौधों को जड़े जमाने और शुरुआती विकास के लिए मदद करता है. जब धान में कल्ले निकलने लगते हैं, उस समय दूसरी बार नाइट्रोजन डालना चाहिए. यह कल्लों की संख्या और दाने के आकार को बढ़ाने में मदद करता है.

इन बातों का रखें ध्यान

धान की खेत में नाइट्रोजन डालने वक्त किसान को कुछ बातों का जरुर ख्याल रखना चाहिए. धान की रोपाई के एक सप्ताह बाद खेत में पर्याप्त नमी रहती है ऐसे में पहली बार नाइट्रोजन इस वक्त डाल देना चाहिए. फसल में नाइट्रोजन देने वक्त, समय का ध्यान भी रखें. नाइट्रोजन सुबह या फिर शाम के वक्त दें, तेज धूप में नाइट्रोजन बिल्कुल भी ना दें. तेज धूप में तापमान ज्यादा होने की वजह से नाइट्रोजन उड़ कर वायुमंडल में चली जाती है.

दूसरी ओर जब खेत में पानी भरा हो तो उस समय नाइट्रोजन डालने से बचना चाहिए. जिसकी वजह से नाइट्रोजन फूल कर पौधे की जड़ों से नीचे चली जाती है. जिसे पौधे ग्रहण नहीं कर पाते हैं और बहुत सारी नाइट्रोजन पानी में घुलने के बाद भांप बनकर वायुमंडल में चली जाती.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 14 Aug, 2025 | 09:10 PM

लेटेस्ट न्यूज़

Bamboo Farming Upto 50 Percent Subsidy Under National Bamboo Mission For Farmers Bans Ki Kheti

Tip Of The Day: धान-गेहूं छोड़ ‘हरा सोना’ उगाकर कमाएं लाखों रुपये, सरकार भी दे रही 50 फीसदी तक मदद

Icar Irri Develop New Paddy Varieties To Save Water Increase Yield Direct Seeded Rice Farming

धान किसानों के लिए खुशखबरी! ICAR-IRRI की ये 2 नई किस्में कम पानी में देंगी ज्यादा पैदावार, घटेगा खेती का खर्च

Water Storage In 166 Key Indian Reservoirs Falls Below 30 Percenr Of Overall Capacity Cwc Report

Report: देश के 166 प्रमुख जलाशयों में पानी का भंडारण 30 फीसदी से नीचे, कम बारिश और अल-नीनो ने बढ़ाई चिंता

India Targets 30 Billion Dollar Seafood Exports In Next Five Years Piyush Goyal Roadmap

भारत का बड़ा लक्ष्य, अगले 5 साल में 30 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है सीफूड निर्यात, पीयूष गोयल ने रखा रोडमैप

Oil India Discovers Natural Gas Deposit In Andaman Basin Hardeep Puri Calls It Major Energy Breakthrough

ऑयल इंडिया लिमिटेड को अंडमान में मिला प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार, भारत की ऊर्जा ताकत को मिलेगा नया बूस्ट

Weather Update Today Heavy Rain Strong Winds Alert In Delhi Uttar Pradesh Punjab Imd Forecast

आंधी, बारिश और तेज हवाओं का डबल अटैक! दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में 2 दिन आंधी-तूफान का अलर्ट