केमिकल कीटनाशक खरीदने से पहले किसान बरतें ये सावधानियां, यूपी कृषि विभाग की एडवाइजरी जारी

यूपी कृषि विभाग ने कहा है कि किसानों के लिए बहुत जरूरी है कि वे फसलों पर इस्तेमाल करने वाले केमिकल को खरीदने से पहले पैकेट पर बैच नंबर, उत्पादन की तारीख और एक्सपायरी डेट जरूर चेक कर लें.

अनामिका अस्थाना
नोएडा | Updated On: 3 Sep, 2025 | 02:00 PM

आज के समय में किसान अपनी फसलों की बेहतर ग्रोथ के लिए कई तरह के केमिकल खाद और कीटनाशकों का इस्तेमाल करते हैं. बाजार में इनकी कीमत भी बहुत ज्यादा होती है, लेकिन आज बाजार में नकली केमिकल खाद-उर्वरक या कीटनाशकों की आवक बहुत ज्यादा हो गई है. किसान असली और नकली में फर्क नहीं कर पाते और अकसर अपनी फसलों पर नकली केमिकल्स का इस्तेमाल कर बैठते हैं, जिसके कारण न केवल उनकी फसल चौपट होती है बल्कि किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है. ऐसे में किसानों को इस समस्या से बचाने के लिए उत्तर प्रदेश कृषि विभाग ने केमिकल खाद-उर्वरक खरीदने से पहले कुछ सावधानियां बरतने के निर्देश दिए हैं.

कीटों और रोगों की सही पहचान

किसी भी तरह के केमिकल कीटनाशक को खरीदने से पहले जरूरी है कि वे अपनी फसल में लगे कीटों और रोगों की सही से पहचान कर लें. अगर किसान खुद से पहचान करने में असमर्थ हैं तो किसी कृषि वैज्ञानिक की सलाह लें. कीटों और रोगों की सही पहचान कर लेने के बाद संक्रमण के अनुसार ही कीटनाशकों को खरीदें. किसानों को ये भी सलाह दी जाती है कि वे फसलों पर कीटनाशकों का इस्तेमाल तभी करें जब प्रभाव बहुत ज्यादा हो.

सरकारी या पंजीकृत विक्रेता से ही खरीदें

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के अनुसार, किसानों से ये अपील की जाती है, उन्हें ये सलाह दी जाती है कि वे कोई भी खाद-उर्वरक या कीटनाशक सरकारी गोदाम या पंजीकृत कीटनाशक विक्रेताओं से ही खरीदें. इन विक्रताओं के पास उपलब्ध खाद मानकों के अनुसार होती है. साथ ही इससे ये भी सुनिश्चित होता है कि किसान को शुद्ध और असरदार कीटनाशक ही मिल रहा है. पंजीकृत दुकानों से खाद-उर्वरक खरीदने पर किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर सरकार की तरफ से सख्त कार्रवाई की जाती है.

एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें

किसानों के लिए बहुत जरूरी है कि वे फसलों पर इस्तेमाल करने वाले केमिकल को खरीदने से पहले पैकेट पर बैच नंबर, उत्पादन की तारीख और एक्सपायरी डेट जरूर चेक कर लें. ऐसा करना इसलिए जरूरी है क्योंकि एक्सपायर होने के बाद इन खाद-उर्वरक या कीटनाशकों का असर कम हो जाता है. साथ ही कुछ एक्सपायर्ड केमिकल्स ऐसे भी होते हैं जो और ज्यादा जहरीले हो जाते हैं . इसके अलावा इन एक्सपायर्ड केमिकल्स का इस्तेमाल सेहत के लिए बेहद ही हानिकारक हो सकता है. स्प्रे करते समय सांस और त्वचा के जरिए शरीर में जाकर नुकसान कर सकते हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 3 Sep, 2025 | 01:55 PM

कच्चे आम का खट्टापन किस कारण होता है?

Tips For Farmers February Hybrid Tomato Farming Guide High Yield Tips 30 Kg Per Plant Profit

फरवरी में बोएं ये ‘हाइब्रिड’ टमाटर! 1 पौधे से 30 किलो तक पैदावार, किसानों की होगी छप्परफाड़ कमाई!

Rahul Gandhi Said I Will Fight For The Farmers Against India Us Trade Deal He Said Whether Its An Fir A Lawsuit Or A Privilege Proposal I Stand With Farmers

ट्रेड डील पर राहुल गांधी की खरी-खरी, FIR हो, मुकदमा दर्ज हो या प्रिविलेज प्रस्ताव लाएं मैं किसानों के लिए लड़ूंगा

Now Grow Fresh Vegetables On Your Rooftop The Bihar Government Is Offering A Great Opportunity With A 75 Percent Subsidy

अब छत पर उगाएं ताजी सब्जियां..बिहार सरकार दे रही है 75 प्रतिशत सब्सिडी का बड़ा मौका, जानें कैसे मिलेगा लाभ?

Yogendra Yadav Exposed Government Position India Us Trade Deal

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर योगेंद्र यादव ने खोली सरकार की पोल, कहा-किसानों को अंधकार में डालकर गुमराह किया जा रहा

Drone Farming Benefits For Farmers Can Sprinkle One Acre In 7 Minutes

चार घंटे का काम सिर्फ 7 मिनट में.. ड्रोन से होगी किसानों की दोगुनी कमाई! जानिए कैसे समय और पैसा दोनों बचेगा

Up Budget 2026 Announces Several New Schemes Farmers And Women Boosting Income And Employment

UP Budget 2026 में किसानों और महिलाओं के लिए कई नई योजनाओं का ऐलान, रोजगार मिलेगा आय बढ़ेगी