अंजीर की फसल हो रही है बर्बाद? जानिए झड़ते फलों को रोकने के तरीके

अंजीर के पेड़ को लगातार और भरपूर पानी चाहिए होता है. अगर पेड़ को समय पर पानी नहीं मिलेगा, तो फल अधपके ही गिरने लगेंगे.

Kisan India
नई दिल्ली | Published: 31 May, 2025 | 05:03 PM

अगर आपके अंजीर के पेड़ से फल समय से पहले गिरने लगें, तो चिंता होना स्वाभाविक है. अंजीर एक स्वादिष्ट और सेहतमंद फल है, जिसे ताजा या सुखाकर खाया जाता है. ऐसे में फलों का गिरना आपकी मेहनत पर पानी फेर सकता है. लेकिन घबराइए नहीं इसके पीछे कुछ आम कारण होते हैं, जिन्हें समझकर आप इस समस्या से निपट सकते हैं.

1. परागण (pollination) की कमी

अंजीर का पेड़ थोड़ा खास होता है. इसके फल बनने के लिए एक खास तरह की मधुमक्खी (फिग वास्प) की जरूरत होती है. अगर आपके इलाके में ये कीट नहीं हैं, तो फल पूरी तरह विकसित नहीं हो पाते और पेड़ से गिर जाते हैं. इस स्थिति में सीधा समाधान तो मुश्किल है, लेकिन आप अपने बगीचे में ऐसे फूल लगा सकते हैं जो इन कीटों को आकर्षित करें, इससे कुछ मदद मिल सकती है.

2. पानी की कमी

अंजीर के पेड़ को लगातार और भरपूर पानी चाहिए होता है. अगर पेड़ को समय पर पानी नहीं मिलेगा, तो फल अधपके ही गिरने लगेंगे. गर्मी या सूखे मौसम में पेड़ को नियमित पानी दें, खासकर जब फल आना शुरू हो जाए.

3. पेड़ पर तनाव या बीमारी

कभी-कभी पेड़ किसी बीमारी, कीट या पोषक तत्वों की कमी से परेशान हो जाता है. ऐसे में भी फल समय से पहले गिर सकते हैं. जरूरी है कि आप पेड़ की हालत पर नजर रखें, पत्तियों का रंग बदला हुआ है या उनमें दाग हैं तो यह संकेत हो सकता है कि पेड़ को पोषण या दवा की जरूरत है.

क्या करें फलों को बचाने के लिए?

  • पेड़ को नियमित और पर्याप्त मात्रा में पानी दें
  • मिट्टी में जरूरी पोषक तत्व मिलाएं, आप ऑर्गेनिक खाद या कम्पोस्ट डाल सकते हैं
  • अगर कोई बीमारी या कीट नजर आए तो तुरंत उपचार करें
  • पेड़ के आसपास के वातावरण को स्वस्थ बनाए रखें, ज्यादा भीड़ या गंदगी न हो

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

लेटेस्ट न्यूज़

Bamboo Farming Upto 50 Percent Subsidy Under National Bamboo Mission For Farmers Bans Ki Kheti

Tip Of The Day: धान-गेहूं छोड़ ‘हरा सोना’ उगाकर कमाएं लाखों रुपये, सरकार भी दे रही 50 फीसदी तक मदद

Icar Irri Develop New Paddy Varieties To Save Water Increase Yield Direct Seeded Rice Farming

धान किसानों के लिए खुशखबरी! ICAR-IRRI की ये 2 नई किस्में कम पानी में देंगी ज्यादा पैदावार, घटेगा खेती का खर्च

Water Storage In 166 Key Indian Reservoirs Falls Below 30 Percenr Of Overall Capacity Cwc Report

Report: देश के 166 प्रमुख जलाशयों में पानी का भंडारण 30 फीसदी से नीचे, कम बारिश और अल-नीनो ने बढ़ाई चिंता

India Targets 30 Billion Dollar Seafood Exports In Next Five Years Piyush Goyal Roadmap

भारत का बड़ा लक्ष्य, अगले 5 साल में 30 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है सीफूड निर्यात, पीयूष गोयल ने रखा रोडमैप

Oil India Discovers Natural Gas Deposit In Andaman Basin Hardeep Puri Calls It Major Energy Breakthrough

ऑयल इंडिया लिमिटेड को अंडमान में मिला प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार, भारत की ऊर्जा ताकत को मिलेगा नया बूस्ट

Weather Update Today Heavy Rain Strong Winds Alert In Delhi Uttar Pradesh Punjab Imd Forecast

आंधी, बारिश और तेज हवाओं का डबल अटैक! दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में 2 दिन आंधी-तूफान का अलर्ट