अक्टूबर- नवंबर में किसान गेहूं के बजाए करें इन फसलों की बुवाई, कम लागत में होगी बंपर कमाई

धान की कटाई के बाद किसान रबी फसल की तैयारी में जुट गए हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि गेहूं के साथ-साथ दलहन, तिलहन और सब्जियों की खेती करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. इन फसलों में खर्च कम और मुनाफा ज्यादा होता है, साथ ही मिट्टी की उर्वरता भी बेहतर रहती है.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 21 Oct, 2025 | 07:25 PM

Rabi Farming: धान कटाई के साथ ही किसान रबी फसल की बुवाई करने के लिए तैयारी में जुट गए हैं. कोई चना तो कोई मसूर की बुवाई करने की तैयारी कर रहा है. लेकिन सबसे ज्यादा किसान गेहूं की बुवाई कर रहे हैं. क्योंकि किसानों को लगता है, गेहूं की खेती अधिक कमाई है. लेकिन किसानों को मालूम होना चाहिए कि कई ऐसी रबी फसलें हैं, जिसकी बुवाई करने पर गेहूं से अधिक कमाई होगी. बस इसके लिए किसानों को थोड़ी मेहन करने की जरूरत है.

अक्टूबर-नवंबर का महीना गेहूं की बुवाई के लिए सही समय होता है. हालांकि, एक्सपर्ट का कहना है कि किसान सिर्फ गेहूं तक ही न सीमित रहें, बल्कि दलहन, तिलहन और सब्जियों जैसी फसलों की भी खेती करें, जिससे कम लागत में अच्छा फायदा मिल सकता है. रबी सीजन की शुरुआत में मौसम और वातावरण खेती के लिए काफी अनुकूल होता है. इस समय किसानों के पास कई फसलों के विकल्प होते हैं. आमतौर पर किसान गेहूं की खेती को प्राथमिकता देते हैं, लेकिन इसमें बीज, खाद, पानी  और मजदूरी का खर्च ज्यादा आता है. जबकि मुनाफा उतना नहीं होता. इसलिए किसानों को गेहूं के साथ-साथ मसूर, चना, मटर जैसी दलहन फसलों, सरसों और अलसी जैसी तिलहन फसलों और मौसमी सब्जियों की खेती  पर भी ध्यान देना चाहिए. इन फसलों में खर्च कम आता है और फायदा ज्यादा होता है. खासतौर पर दलहन फसलें मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने में भी मदद करती हैं और अच्छी पैदावार देती हैं.

दालों की बुवाई से पहले करें ये काम

इसलिए दालों की बुवाई से पहले बीज पर राइजोबियम कल्चर लगाना जरूरी होता है. ये करीब 200 रुपये में 4-5 बीघा जमीन के लिए आसानी से मिल जाता है. बुवाई से एक दिन पहले बीज को 2-3 फीसदी गुड़ के घोल से हल्का गीला करके उसमें राइजोबियम मिलाएं और बीज को कुछ समय के लिए रख दें. इससे फसल की गुणवत्ता  और उत्पादन दोनों बेहतर होते हैं. खास बात यह है कि दलहन फसलों की खेती से मिट्टी में 40-50 किलो नाइट्रोजन प्रति हेक्टेयर अपने आप बढ़ जाती है, जिससे अगली फसल में खाद की जरूरत काफी हद तक कम हो जाती है.

किसान करें सब्जियों की खेती

अगर किसान चाहें, तो तिलहन की भी खेती कर सकते हैं. मार्केट में कई ऐसी किस्में आ गई हैं, जो कम सिंचाई और कम खाद में ही तैयार हो जाती हैं. इससे मुनाफा भी ज्यादा होता है. इसके अलावा किसान सब्जियों में प्याज की भी खेती  करते हैं. जिससे किसानों को अच्छी आमदनी हो सकती है. इससे मिट्टी की सेहत और खेत की उर्वरता भी लंबे समय तक बनी रहेगी.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 21 Oct, 2025 | 07:21 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को अनाजों का राजा कहा जाता है?

9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆

लेटेस्ट न्यूज़

If You Want Protect Your Animals From Diseases Then Adopt These Measures March Mineral Mixture And Vaccination Are Necessary

पशुओं को बीमारियों से बचाना है तो मार्च में अपनाएं ये उपाय, खनिज मिश्रण और टीकाकरण जरूरी

Sugar Industry Demands Increase In Ethanol Blending Limit From 20 Percent In Petrol

चीनी उद्योग ने पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की सीमा 20 प्रतिशत से बढ़ाने की मांग की, केंद्रीय मंत्री से की बातचीत

Major Announcement For Farmers Development Over Rs 100 Crore Approved Agricultural Schemes And Universities

किसानों के विकास के लिए बड़ी घोषणा, कृषि योजनाओं और विश्वविद्यालयों को 100 करोड़ से ज्यादा की धनराशि मंजूर

Animal Husbandry Department Issues Bird Flu Alert In Bihar Advises Poultry Farmers To Take Special Precautions

बिहार में बर्ड फ्लू को लेकर पशुपालन विभाग का अलर्ट, मुर्गी पालकों को दी खास सावधानी बरतने की सलाह

Big News Farmers From Kokrajhar Assam As Prime Minister Modi Announced Several Schemes Ahead Of Eid

असम के कोकराझार से किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ईद से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कई योजनाओं का दिया तोहफा

Chief Minister Mohan Yadav Released 34th Installment Ladli Behna Yojana With Rs 1836 Crore Transferred Accounts Sisters

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी की, बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़ रुपये