Gold Rate: सोने की चमक फिर पड़ी फीकी, 2 दिन में 390 रुपये सस्ता हुआ गोल्ड, जानें आज का भाव

Gold Price Today: सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है. 24 कैरेट सोना दो दिनों में ₹390 और 22 कैरेट सोना 360 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है. दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 1,52,110 रुपये और 22 कैरेट 1,39,440 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, तीन दिन स्थिर रहने के बाद चांदी भी 100 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 11 Aug, 2026 | 10:39 AM

Gold-Silver Rate Today: सोना खरीदने वालों के लिए आज की खबर थोड़ी राहत देने वाली है. लगातार तेजी के बाद अब सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है. जियो-पॉलिटिकल तनाव के बीच सोने की कीमत लगातार दूसरे दिन नीचे आई है. वहीं, इंडस्ट्रियल डिमांड में नरमी का असर चांदी की कीमत पर भी दिखाई दे रहा है. आज सोने और चांदी दोनों के भाव में मामूली गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, पिछले कुछ दिनों की तेजी को देखें तो सोना अभी भी काफी ऊंचे स्तर पर बना हुआ है.

दो दिनों में इतना सस्ता हुआ सोना

24 कैरेट सोने की कीमत में पिछले दो दिनों में कुल 390 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है. वहीं, 22 कैरेट सोना इस दौरान 360 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है. इससे पहले 9 अगस्त की स्थिरता से पहले लगातार चार दिनों तक सोने में अच्छी तेजी देखने को मिली थी. उस दौरान 24 कैरेट सोना 8,350 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 7,650 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ था. राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज 24 कैरेट और 22 कैरेट दोनों तरह के सोने के भाव में करीब 10 रुपये की कमी आई है.

दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1.52 लाख के पार

दिल्ली में आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,110 रुपये है. वहीं, 22 कैरेट सोना 1,39,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है.

देश के दूसरे बड़े शहरों में भी सोने की कीमत करीब-करीब इसी स्तर पर बनी हुई है.

शहर 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 18 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 1,52,110 1,39,440 1,14,120
मुंबई 1,51,960 1,39,290 1,13,970
कोलकाता 1,51,960 1,39,290 1,13,970
चेन्नई 1,52,170 1,39,490 1,17,640
बेंगलुरू 1,51,960 1,39,290 1,13,970
हैदराबाद 1,51,960 1,39,290 1,13,970
लखनऊ 1,52,110 1,39,440 1,14,120
पटना 1,52,010 1,39,340 1,14,020
जयपुर 1,52,110 1,39,440 1,14,120
अहमदाबाद 1,52,010 1,39,340 1,14,020

तीन दिन बाद चांदी भी हुई सस्ती

सोने के साथ-साथ चांदी के दाम में भी आज गिरावट देखने को मिली है. लगातार तीन दिनों तक भाव स्थिर रहने के बाद अब चांदी 100 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है. दिल्ली में आज एक किलो चांदी 2,44,900 रुपये के भाव पर बिक रही है. मुंबई और कोलकाता में भी चांदी की कीमत इसी स्तर पर है. हालांकि, चेन्नई में चांदी बाकी बड़े शहरों के मुकाबले महंगी है. यहां एक किलो चांदी का भाव 2,49,900 रुपये है.

खरीदारी से पहले अपने शहर का भाव जरूर देखें

सोने और चांदी की कीमतें शहर, शुद्धता और बाजार की स्थिति के हिसाब से अलग हो सकती हैं. इसके अलावा ज्वेलरी खरीदते समय मेकिंग चार्ज और अन्य शुल्क भी जुड़ते हैं. इसलिए गहने खरीदने से पहले अपने शहर में उस दिन का ताजा भाव और ज्वेलर की कुल कीमत जरूर जांच लेना बेहतर रहेगा.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

लेटेस्ट न्यूज़