Gold-Silver Rate Today: सोना-चांदी ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड! चांदी 3 लाख पार, नए रिकॉर्ड पर पहुंचा सोना

Gold Silver Rate: विश्व भर में बढ़ते तनाव और आर्थिक अस्थिरता के बीच सोना और चांदी निवेशकों की पहली पसंद बन गए हैं. चांदी ने पहली बार 3 लाख रुपये प्रति किलो पार किए हैं और सोना भी अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है. ये तेजी दिखती है कि सुरक्षित निवेश के रूप में कीमती धातुओं (सोना-चांदी) की मांग लगातार बढ़ रही है.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 19 Jan, 2026 | 12:57 PM

Gold-Silver Rate Today: वैश्विक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता के बीच सोना और चांदी निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद विकल्प बन गए हैं. यही वजह है कि इनकी कीमतों में लगातार रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिल रही है. कई विशेषज्ञ गिरावट की भविष्यवाणी कर रहे थे, लेकिन बाजार ने उन्हें गलत साबित कर दिया. ऐसे में सबसे खास बात यह है कि चांदी पहली बार तीन लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई है और सोना भी नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है.

चांदी ने छुआ 3 लाख रुपये का ऐतिहासिक स्तर

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बाजार खुलते ही चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. एमसीएक्स (MCX) पर मार्च वायदा चांदी करीब 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ ₹3,01,315 प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई. यह पहला मौका है जब चांदी ने तीन लाख रुपये प्रति किलो का स्तर पार किया हो. निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए यह किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है.

नए साल की शुरुआत से ही रफ्तार में चांदी

2025 में शानदार प्रदर्शन के बाद चांदी ने 2026 की शुरुआत भी तूफानी अंदाज में की है. सिर्फ जनवरी महीने में ही चांदी की कीमतों में ₹65,000 से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है. जहां साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर 2025 को चांदी ₹2,35,701 प्रति किलो पर थी, वहीं अब यह सीधे ₹3 लाख के पार निकल चुकी है. यह तेजी साफ दिखाती है कि निवेशकों का भरोसा चांदी पर तेजी से बढ़ा है.

नए रिकॉर्ड पर पहुंचा सोने का भाव

चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों ने भी बाजार में धमाल मचा दिया. एमसीएक्स पर फरवरी वायदा सोना पिछले सत्र में ₹1,42,517 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, लेकिन सोमवार को कारोबार शुरू होते ही इसमें करीब ₹3,000 की छलांग लग गई. सोना ₹1,45,500 प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया.

साल की शुरुआत से अब तक सोने की कीमतों में करीब ₹9,700 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है. 31 दिसंबर 2025 को जहां सोना ₹1,35,804 प्रति 10 ग्राम था, वहीं अब यह निवेशकों के लिए और भी महंगा हो चुका है.

आखिर क्यों बढ़ रहे हैं सोना-चांदी के दाम?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, इस तेजी के पीछे सबसे बड़ी वजह वैश्विक राजनीतिक और आर्थिक अस्थिरता है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ग्रीनलैंड को लेकर दी गई टैरिफ धमकियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव बढ़ा दिया है. ऐसे हालात में निवेशक शेयर बाजार जैसे जोखिम भरे विकल्पों से दूरी बनाकर सुरक्षित निवेश यानी ‘सेफ हेवन’ की ओर रुख कर रहे हैं.

सोना और चांदी सदियों से संकट के समय सबसे भरोसेमंद संपत्ति मानी जाती रही हैं. यही कारण है कि जैसे-जैसे अनिश्चितता बढ़ रही है, इन दोनों धातुओं की मांग भी आसमान छू रही है और कीमतें लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं.

आगे क्या?

अगर वैश्विक हालात इसी तरह से तनावपूर्ण बने रहते हैं, तो जानकारों का मानना है कि सोना-चांदी की चमक अभी और बढ़ सकती है. हालांकि निवेश से पहले बाजार की चाल और जोखिम को समझना बेहद जरूरी है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

खरीफ सीजन में सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली फसल कौन सी है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
2585 रुपये प्रति क्विंटल
विजेताओं के नाम
रंजीत महतो- विष्णुपुर, हजारीबाग, झारखंड

लेटेस्ट न्यूज़

Bihar Fish Feed Production Reaches 50000 Tonnes Fish Farming Business

मछली से जुड़े इस कारोबार में बिहार का बजा डंका, किसानों की बढ़ गई कमाई.. लोगों को मिला रोजगार

Fusarium Wilt Disease In Watermelon Muskmelon Crops Treatment Trichoderma Fungal Infection Control

तरबूज-खरबूजे की फसल में तेजी से फैल रही ये खतरनाक बीमारी! समय रहते नहीं संभले तो होगा भारी नुकसान

Tips And Tricks How To Identify Chemically Ripened Mangoes Fssai Advisory For Fruits Calcium Carbide Se Pake Aam Ki Pehchan

बाजार से आम खरीदने से पहले हो जाएं सावधान! इस आसान टेस्ट से मिनटों में करें कार्बाइड से पके आम की पहचान

Bihar Ministers List 2026 Full Cabinet Reshuffle Samrat Choudhary Government

राम कृपाल यादव से छिना कृषि विभाग, विजय सिन्हा को दोबारा मिली कमान, देखें किसको मिला कौन सा विभाग

Up Become India Biggest Fruit Export Hub Shivraj Big Announcement Fruit Horizon 2026

UP बनेगा फलों का सुपरहब… फ्रूट होराइजन 2026 से किसानों और निर्यातकों को मिला बड़ा विजन

Mung Ki Kheti Moong Seed Treatment Before Sowing Organic Methods Trichoderma Benefits To Increase Crop Yield

किसान ध्यान दें! मूंग बोने से पहले बीजों पर डालें ये चीज, फसल में नहीं लगेगी बीमारी, पैदावार भी होगी दोगुनी!