Gold Rate Today: भारत में मंगलवार को सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया. एक्सपर्ट की माने तो ये तेजीअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को डेनमार्क से खरीदने की कोशिश की और वैश्विक स्तर पर राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ने की वजह से आ रही है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों ने 3% से ज्यादा की बढ़ोतरी दिखाई और नए रिकॉर्ड स्तर तक पहुँच गए. सोने की कीमत लगभग 2% बढ़कर $4,682 प्रति औंस के करीब पहुँच गई, जबकि चांदी 3.79% बढ़कर $93 प्रति औंस पर रही.
भारत में सोना-चांदी की ताजा कीमतें:
मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,47,280 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का ₹1,35,000 प्रति 10 ग्राम रहा. MCX (मल्टी-कॉमोडिटी एक्सचेंज) पर फरवरी डिलीवरी वाले सोने के फ्यूचर्स 1.39 प्रतिशत बढ़कर ₹1,47,670 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड हुए. वहीं, मार्च डिलीवरी वाली चांदी के फ्यूचर्स में 2.08 प्रतिशत की तेजी देखी गई और यह ₹3,16,721 प्रति किलोग्राम तक पहुँच गया. भारतीय बाजार में चांदी की कीमत में भी ₹10,000 की बढ़ोतरी हुई और यह ₹3,15,000 प्रति किलोग्राम तक पहुँच गई.
- Magh Gupt Navratri: इन 9 रहस्यमयी रातों में खुलते हैं सिद्धियों के द्वार, लेकिन एक गलती और बदल सकती है किस्मत!
- Arhar Ki Kheti: अरहर की फसल में फैल रहा खतरनाक फल भेदक कीट और विल्ट रोग! समय रहते करें ये उपाय
- खेत नहीं, छत पर उगाएं आलू! इस किस्म से घर बैठे होगी बंपर पैदावार, जानें मिट्टी से देखभाल तक का पूरा प्रोसेस
मुख्य शहरों में सोने की कीमतें (20 जनवरी 2026)
| शहर | 22K Gold (₹/10gm) | 24K Gold (₹/10gm) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 1,35,100 | 1,47,430 |
| जयपुर | 1,35,100 | 1,47,430 |
| अहमदाबाद | 1,35,050 | 1,47,330 |
| पुणे | 1,35,050 | 1,47,330 |
| मुंबई | 1,35,000 | 1,47,280 |
| हैदराबाद | 1,35,000 | 1,47,280 |
| चेन्नई | 1,35,000 | 1,47,280 |
| बेंगलुरु | 1,35,000 | 1,47,280 |
| कोलकाता | 1,35,000 | 1,47,280 |
सोने की कीमतों को प्रभावित करने के मुख्य कारण
भारत में सोने की कीमतें कई चीजों से प्रभावित होती हैं. अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सोने के रेट, आयात पर टैक्स, और डॉलर जैसी विदेशी मुद्राओं के बदलने से ये कीमतें रोज तय होती हैं. इसके अलावा, दुनिया भर की राजनीतिक घटनाएं और निवेशकों की मांग भी सोने की कीमतों को सीधे प्रभावित करती हैं. भारत में सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं है, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपरा का हिस्सा भी है. शादी-ब्याह और त्योहारों में सोने और चांदी की मांग हमेशा ज्यादा रहती है, इसलिए कीमतों में छोटे बदलाव भी निवेशकों और ट्रेडर्स की नजरों में रहते हैं.
निवेशकों और आम लोगों के लिए सलाह
बाजार लगातार बदल रहा है, इसलिए सोना और चांदी में निवेश करने से पहले रेट्स और बाजार की स्थिति पर नजर रखना बहुत जरूरी है. सही समय पर खरीद-बिक्री करने से फायदा बढ़ाया जा सकता है.
कुल मिलाकर, आज का दिन सोना-चांदी निवेशकों के लिए अहम रहा. अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, डॉलर की मजबूती या कमजोरी और घरेलू बाजार की गतिविधियों पर ध्यान देकर ही समझदारी से निवेश किया जा सकता है.