Gold Rate: सोना फिर हुआ महंगा, चांदी की चमक पड़ी फीकी, जानें दिल्ली से पटना तक के ताजा भाव

Gold Price Today: देश में सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बढ़त दर्ज की गई है. दिल्ली में 24 कैरेट सोना दो दिनों में 940 रुपये और 22 कैरेट सोना 860 रुपये महंगा हो गया है. वहीं, चांदी दो दिनों की स्थिरता के बाद 100 रुपये प्रति किलो सस्ती होकर 2,39,900 रुपये पर आ गई.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 28 Jul, 2026 | 10:34 AM

Gold-Silver Rate Today: देश में सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बढ़त देखने को मिली है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में हालात सुधरने और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने का असर अब घरेलू सर्राफा बाजार पर भी दिखाई दे रहा है. वहीं, चांदी के दाम दो दिनों की स्थिरता के बाद एक बार फिर फिसल गए हैं. बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने, अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और बॉन्ड यील्ड घटने से सोने को मजबूती मिली है. हालांकि रुपये की मजबूती के कारण घरेलू बाजार में तेजी सीमित रही.

दो दिनों में सोना करीब 940 रुपये तक महंगा

राजधानी दिल्ली में पिछले दो दिनों के दौरान 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम पर करीब 940 रुपये बढ़ गया है. वहीं 22 कैरेट सोना 860 रुपये तक महंगा हुआ है. आज की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के दाम में 10 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली बढ़त दर्ज की गई है. इससे शादी-ब्याह के सीजन और निवेश के लिए सोना खरीदने वालों की नजरें एक बार फिर बाजार पर टिक गई हैं.

देश के प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट

देश के प्रमुख शहरों में आज 10 ग्राम सोने के भाव इस प्रकार हैं-

शहर 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) 22 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 1,46,050 1,33,860
मुंबई 1,45,870 1,33,710
कोलकाता 1,45,900 1,33,710
चेन्नई 1,45,870 1,33,710
बेंगलुरु 1,45,900 1,33,710
हैदराबाद 1,45,900 1,33,710
लखनऊ 1,46,050 1,33,860
पटना 1,45,950 1,33,760
जयपुर 1,46,050 1,33,860
अहमदाबाद 1,45,950 1,33,760

चांदी के दाम में आई गिरावट

सोने के मुकाबले चांदी की कीमतों में आज हल्की गिरावट दर्ज की गई है. लगातार दो दिनों तक भाव स्थिर रहने के बाद अब एक किलो चांदी 100 रुपये सस्ती होकर 2,39,900 रुपये पर पहुंच गई है. दिल्ली के अलावा मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों में भी चांदी लगभग इसी कीमत पर बिक रही है.

सोना क्यों हुआ महंगा?

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई है. इससे महंगाई को लेकर चिंता घटी और निवेशकों का रुझान फिर से सोने की ओर बढ़ा. इसके अलावा अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट ने भी सोने की कीमतों को सहारा दिया. हालांकि भारतीय रुपये की मजबूती के कारण घरेलू बाजार में तेजी बहुत ज्यादा नहीं बढ़ सकी.

अब किन बातों पर रहेगी बाजार की नजर?

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतें कई वैश्विक घटनाओं पर निर्भर करेंगी. बाजार की नजर पश्चिम एशिया की स्थिति, अमेरिका, यूरोजोन और जापान के महंगाई के आंकड़ों, अमेरिका की जीडीपी रिपोर्ट, कंज्यूमर कॉन्फिडेंस डेटा और साप्ताहिक जॉबलेस क्लेम्स पर रहेगी. इसके साथ ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व, बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ जापान की ब्याज दरों से जुड़े फैसले भी सर्राफा बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

एक्सपर्ट की माने तो, वैश्विक आर्थिक घटनाओं के कारण आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है. ऐसे में निवेशकों और खरीदारों को खरीदारी से पहले ताजा बाजार भाव और अंतरराष्ट्रीय संकेतों पर नजर रखना चाहिए.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

लेटेस्ट न्यूज़