Gold Rate: नए हफ्ते की शुरुआत में सोना सस्ता! 24 कैरेट का भाव 1.54 लाख के नीचे.. चांदी भी फिसली

Gold Price Today: 7 सितंबर को नए सप्ताह की शुरुआत के साथ सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,54,940 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,42,040 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. पिछले सप्ताह 24 कैरेट सोना 3,440 रुपये तक और 22 कैरेट सोना 3,150 रुपये तक सस्ता हुआ.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 7 Sep, 2026 | 11:19 AM

Gold Rate Today: नए सप्ताह की शुरुआत सोना खरीदने वालों के लिए थोड़ी राहत लेकर आई है. सोमवार यानी 7 सितंबर को देश के ज्यादातर बड़े शहरों में सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली. 24 कैरेट और 22 कैरेट, दोनों तरह के सोने के भाव नीचे आए हैं. पिछले सप्ताह भी सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी. राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,54,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,040 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. पिछले एक सप्ताह में अलग-अलग शहरों में 24 कैरेट सोना करीब 3,440 रुपये तक सस्ता हुआ है. इसी तरह 22 कैरेट गोल्ड के भाव में करीब 3,150 रुपये तक की गिरावट आई है.

दिल्ली समेत बड़े शहरों में क्या है सोने का भाव?

देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमत में थोड़ा अंतर देखने को मिल रहा है. सोमवार को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,940 रुपये और 22 कैरेट का 1,42,040 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,54,790 रुपये, जबकि 22 कैरेट सोना 1,41,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा. चेन्नई में सोने की कीमत सबसे ज्यादा रही. यहां 24 कैरेट गोल्ड 1,56,660 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया.

शहरवार सोने की कीमत

शहर 22 कैरेट (रुपये/10 ग्राम) 24 कैरेट (रुपये/10 ग्राम)
दिल्ली 1,42,040 1,54,940
मुंबई 1,41,890 1,54,790
अहमदाबाद 1,41,940 1,54,840
चेन्नई 1,43,600 1,56,660
कोलकाता 1,41,890 1,54,790
हैदराबाद 1,41,890 1,54,790
जयपुर 1,42,040 1,54,940
भोपाल 1,41,940 1,54,840
लखनऊ 1,42,040 1,54,940
चंडीगढ़ 1,42,040 1,54,940

चांदी भी हुई सस्ती

सोने के साथ-साथ चांदी के भाव में भी सोमवार को गिरावट देखने को मिली. 7 सितंबर की सुबह चांदी घटकर 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. पिछले सप्ताह चांदी की कीमत में करीब 5,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी. इससे चांदी खरीदने वाले ग्राहकों को भी कुछ राहत मिली है. हालांकि, कीमती धातुओं के भाव में रोजाना बदलाव देखने को मिलता है, इसलिए खरीदारी से पहले ताजा रेट जरूर जांच लेना चाहिए.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के भाव

घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमत केवल देश के अंदर की परिस्थितियों से तय नहीं होती. अंतरराष्ट्रीय बाजार में होने वाले बदलाव का भी इन पर सीधा असर पड़ता है. 7 सितंबर की सुबह अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 4,465.34 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था. वहीं स्पॉट सिल्वर 66.72 डॉलर प्रति औंस पर रही. वैश्विक बाजार में कीमतों में बदलाव, डॉलर की स्थिति, निवेशकों की खरीदारी और दूसरी आर्थिक परिस्थितियां सोने-चांदी के घरेलू भाव को प्रभावित करती हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

लेटेस्ट न्यूज़