गर्मी और लू से बचाएंगे ये 10 तरीके, हीटस्ट्रोक के खतरे से भी बचे रहेंगे  

भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गर्मी से बचाव के लिए कुछ आसान और जरूरी सुझाव जारी किए हैं.

Kisan India
नोएडा | Published: 23 May, 2025 | 08:30 AM

देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी ने आम जनजीवन को काफी प्रभावित कर रही है. कहीं तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार तो कहीं हीट वैव के कारण दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल सा हो गया है. ऐसे मौसम में सबसे बड़ा खतरा लू लगने का होता है. जो सीधे-सीधे जानलेवा साबित हो सकता है. इसी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के माध्यम से आम लोगों के लिए कुछ आसान और बहुत ही जरूरी सुझाव जारी किए गए हैं, जिनका पालन कर आप खुद को और अपने परिवार को बढ़ते गर्मी के प्रभाव से बचा सकते है.

कैसे करें गर्मी से बचाव

सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा समय घर के अंदर या छायादार स्थानों पर बिताएं. बाहर जाने की स्थिति में हल्के रंग के सूती और ढीले कपड़े पहनें ताकि शरीर को हवा लगती रहे और तापमान नियंत्रित रहे. सिर को ढककर रखें. इसके लिए छाता, टोपी या गीला तौलिया भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

अधिक मात्रा में पानी पिएं

गर्मी में शरीर में पानी की कमी होना आम बात है, इसलिए जरूरी है कि दिनभर अधिक मात्रा में पानी पिएं. साथ ही नींबू पानी, लस्सी, ओआरएस जैसे नमकीन ड्रिंक्स का सेवन करें जिसे शरीर में नमक और तरल की कमी को पूरा करने में मदद हो सकें. मौसमी फलों जैसे तरबूज, खीरा, संतरा का सेवन करें ताकि शरीर को ठंडक मिल सकें.

 Heat Wave, Stroke and Prevention with Summer Safety Government Guidelines

government guidelines

लू लगने पर क्या करें

यदि किसी को गर्म, लाल और सूखी त्वचा, अत्यधिक पसीना बंद हो जाना, बुखार (40°C या 104°F), तेज सिरदर्द, चक्कर, घबराहट या बेहोशी की शिकायत हो, तो तुरंत उसे ठंडी और छायादार जगह पर ले जाएं. ठंडे पानी से नहलाएं या गीले कपड़े और बर्फ से शरीर को ठंडक दें. अति आवश्यक होने पर डॉक्टर की सलाह लें.

कब तुरंत चिकित्सा सहायता लें

  • एक घंटे से ज्यादा ऐंठन बनी रहे,
  • व्यक्ति बेहोश हो जाए,
  • शरीर का तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला जाए,
  • पसीना आना बंद हो जाए,
  • भ्रम या बोलने में परेशानी हो

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 23 May, 2025 | 08:30 AM

Topics: 

खीरे की फसल के लिए किस प्रकार की मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है?

This Sweet Fruit Ready Just 3 Months Provide Substantial Income Making Farmers Wealthy Quickly With Little Expense

सिर्फ 3 महीने में तैयार ये मीठा फल दिलाएगा तगड़ी कमाई, कम खर्च में किसानों की होगी जबरदस्त कमाई

Holi 2026 Holika Dahan Shubh Muhurat Chandra Grahan Timing Sutak Kaal

Holika Dahan: चंद्र ग्रहण से पहले होगा होलिका दहन! 2 मार्च की मध्यरात्रि से शुरू होगा शुभ मुहूर्त, जानें

Illiterate Rural Womens Making Herbal Gulal From Vegetable Leaves Turmeric And Flowers And Selling It Nationwide In View Of Holi Festival

अनपढ़ ग्रामीण महिलाओं का कमाल.. सब्जियों के पत्ते, हल्दी-फूल से गुलाल बनाकर आत्मनिर्भर बनीं, देशभर में बिक्री

India Israel Agreement Increase Income Farmers And Fishermen And New Technology Reach Villages Quickly

भारत-इजरायल समझौते से मछली किसानों की बढ़ेगी कमाई, नई तकनीक सीधे गांवों तक पहुंचेगी और उत्पादन बढ़ेगा

Dairy Farming Tips Mobile Veterinary Unit Mvu Doorstep Animal Health Services

अब पशुओं के लिए डॉक्टर आएंगे घर! मोबाइल वेटरनरी यूनिट से गांव-गांव पहुंचेगी इलाज की सुविधा

Hapus Mango Cultivation Characteristics Production And Price Of Hapus Mango

किलो नहीं गिनती से बिकता है यह आम, 1500 रुपये दर्जन है रेट.. पूरी दुनिया में भारी डिमांड