खेती के लिए अवॉर्ड पाने वाले किसान ने आत्महत्या की, भारी कर्ज से परेशान होकर उठाया आत्मघाती कदम

Farmer Suicide: पुलिस के अनुसार बुजुर्ग किसान लीज पर जमीन लेकर सब्जियों और केला की फसल कर रहे थे, लेकिन मौसम और फसल की बीमारियों के चलते उनकी पैदावार कम हुई है और बाजार में सही दाम नहीं मिलने से वह आर्थिक रूप से परेशान चल रहे थे. वह 38 साल से खेती कर रहे थे.

रिजवान नूर खान
नई दिल्ली | Updated On: 15 Feb, 2026 | 04:05 PM

Kerala Farmer Suicide: फसल पैदावार कम होने के साथ ही बाजार में सही कीमत नहीं मिलने से कर्ज के बोझ में दबे केरल के किसान ने आत्महत्या कर ली है. रिपोर्ट के अनुसार बुजुर्ग किसान लीज पर जमीन लेकर सब्जियों और केला की फसल कर रहे थे, लेकिन मौसम और फसल की बीमारियों के चलते उनकी पैदावार कम हुई है और बाजार में सही दाम नहीं मिलने से वह आर्थिक रूप से परेशान चल रहे थे और 3 दिन पहले उन्होंने अपने खेत में कीटनाशक का सेवन कर लिया. उन्हें परिवार के लोगों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया था. लेकिन, उन्हें बचाया नहीं जा सका. किसान को जैविक खेती में अहम योगदान के लिए राज्य सरकार की ओर से पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

62 साल से पुरस्कार हासिल कर चुके किसान ने आत्महत्या की

केरल के कन्नूर जिले की स्थानीय पुलिस के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने लिखा है कि इस जिले के चेरुपुझा में एक 62 साल के अवार्ड-विनिंग किसान ने बढ़ते फाइनेंशियल कर्ज के कारण कथित तौर पर सुसाइड कर लिया है. मरने वाले किसान की पहचान अंबट्टू एलियास के रूप में हुई है. वह चेरुपुझा के इदावरम के रहने वाले थे.

तीन दिन पहले पी लिया था कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत

परिवार के सूत्रों के हवाले से पीटीआई ने लिखा है कि किसान अंबट्टू एलियास ने तीन दिन पहले कथित तौर पर कीटनाशक पी लिया था. वह अपने खेत में गंभीर हालत में पाए गए थे. इलियास का जिले के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था, जहाँ बाद में उनकी मौत हो गई.

कई लाख के कर्ज से परेशान थे किसान अंबट्टू

रिपोर्ट में बताया गया कि कई लाख रुपये की फाइनेंशियल देनदारियों की वजह से किसान अंबट्टू एलियास ने यह आत्मघाती कदम उठाया. इलियास लगभग चार दशकों से कन्नूर और पड़ोसी कासरगोड जिले के पहाड़ी इलाकों में लीज पर ली गई जमीन पर सब्जियां और केला की खेती कर रहे थे. किसान अंबट्टू एलियास लीज पर जमीन लेकर खेती करते थे. इस सीजन में भी उन्होंने लगभग 2,500 केले के पौधे लगाए थे, लेकिन उनकी इनकम पैदावार के हिसाब से नहीं हुई, जिससे वह परेशान थे.

Kerala Award winning farmer Ambattu Elias cummit suicide

केरल के अवार्ड विनिंग किसान अंबट्टू. (फाइल फोटो)

आर्गेनिक खेती के लिए राज्य सरकार ने बेस्ट किसान का अवॉर्ड दिया था

साल 2022 में राज्य के हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट की संस्तुति पर 62 साल के किसान अंबट्टू एलियास को सब्जी की खेती में बेहतरीन काम और ऑर्गेनिक खेती के प्रति लगन के लिए राज्य सरकार से बेस्ट किसान का अवॉर्ड मिला था. वह 38 साल से खेती कर रहे थे.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 15 Feb, 2026 | 03:41 PM

कच्चे आम का खट्टापन किस कारण होता है?