केरलम में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश! शिवराज सिंह चौहान ने LDF-UDF पर लगाए आरोप, जनता से की बड़ी अपील

Keralam Election: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलक्कड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए एलडीएफ और यूडीएफ पर भ्रष्टाचार और जनता को लूटने का आरोप लगाया. उन्होंने किसानों के MSP और भुगतान की सुरक्षा का वादा किया और केरलमवासियों से भाजपा और एनडीए को भारी बहुमत से जिताने की अपील की.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 6 Apr, 2026 | 06:22 PM

Kerala Election 2026: केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज, 6 अप्रैल 2026 को केरलम की पलक्कड़ विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार शोभा सुरेन्द्रन के समर्थन में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया. जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केरलम (केरल) एक खूबसूरत राज्य है, जिसकी हरियाली और सैयाद्री की पहाड़ियां किसी का भी मन मोह लेती हैं.

इसके साथ ही, शिवराज सिंह ने बताया कि पहले अंग्रेजों ने इस राज्य का नाम ‘केरला’ रखा था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरलमवासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए इसे आधिकारिक तौर पर केरलम नाम दिया.

भ्रष्टाचार का मॉडल बन चुका केरलम

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 70 सालों में केरल भारत के विकास का मॉडल बन सकता था, लेकिन एलडीएफ और यूडीएफ ने इसे भ्रष्टाचार का मॉडल बना दिया. उन्होंने सोलर घोटाला सहित कई घोटालों का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में अपराध और भ्रष्टाचार लगातार बढ़ते गए.“एलडीएफ और यूडीएफ मिलकर केरल की भोली-भाली जनता को लूट रहे हैं और राज्य के विकास को रोक रहे हैं. जनता के दर्द और किसानों की समस्याओं को इन दोनों ने नजरअंदाज किया है.”

Keralam election 2026, Shivraj Singh Chauhan speech, LDF UDF corruption Keralam, Keralam farmers MSP

चुनाव से पहले केरल पहुंचे शिवराज सिंह चौहान

जनता का दुख और मुख्यमंत्री का व्यवहार

शिवराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन मुस्कुरा रहे हैं, लेकिन जनता रो रही है.

  • कागजों में विकास दिखाई देता है, लेकिन जमीन पर कुछ नहीं हो रहा
  • नशा और शराब की समस्या बढ़ रही है, युवाओं का भविष्य खतरे में
  • राज्य पर करीब 6 लाख करोड़ रुपये का कर्ज हो गया है

उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिरों और धर्मस्थलों को भी संरक्षण नहीं मिला, और सबरीमाला मंदिर से सोना चोरी जैसी घटनाएं हुई हैं.

“एलडीएफ और यूडीएफ: चोर-चोर मौसेरे भाई”

केंद्रीय मंत्री ने एलडीएफ और यूडीएफ पर निशाना साधते हुए कहा:

  • एलडीएफ: L- Liar, D- Dictator, F- Fraud
  • यूडीएफ: U- Unfit, D- Dishonest, F- Failed

उन्होंने कहा कि दोनों ही राजनीतिक दल जनता के साथ धोखा कर रहे हैं और विकास रोक रहे हैं.

किसानों के साथ मजाक और MSP की स्थिति

शिवराज सिंह ने बताया कि केरलम में किसान अपनी फसल का भुगतान पाने के लिए बैंक से कर्ज लेने पर मजबूर हैं. उन्होंने वादा किया कि अगर एनडीए और भाजपा की सरकार बनती है, तो:

  • हर फसल की खरीद MSP पर होगी
  • भुगतान सीधे किसानों के खातों में जाएगा
  • किसानों के हित में योजनाओं को पूरी तरह लागू किया जाएगा

शिवराज सिंह ने केरलमवासियों से अपील की कि अब समय आ गया है कि एलडीएफ और यूडीएफ से छुटकारा पाया जाए. उन्होंने कहा कि भाजपा और एनडीए को भारी बहुमत से जिताना ही राज्य में विकास और किसानों की भलाई सुनिश्चित करेगा.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 6 Apr, 2026 | 06:22 PM

लेटेस्ट न्यूज़