उड़द दाल के बेस्ट बीज घर बैठे मंगाने की सुविधा, किसान ऐसे करें ऑर्डर

खरीफ सीजन में उड़द दाल की बुवाई करने की तैयारी में जुटे किसानों के लिए घर बैठे उन्नत बीज मंगाने की सुविधा सरकार ने की है. किसान ऑनलाइन ऑर्डर करके घर पर ही बीज मंगा सकते हैं.

अनामिका अस्थाना
नई दिल्ली | Updated On: 28 May, 2025 | 01:04 PM

दलहनी फसलों के उत्पादन से किसानों को पैदावार भी अच्छी मिलती है और उनका मुनाफा भी होता है. ऐसे में अगर किसान उड़द की खेती करते हैं तो उनके लिए यह फायदे का सौदी हो सकता है. लेकिन किसानों के लिए जरूरी है कि उड़द की खेती करते समय वे ,ही किस्मों का चुनाव करें. जो कि कम समय और लागत में अच्छा फायदा दें. उड़द की ऐसी ही एक किस्म है उड़द टी-9 (T-9). जिसकी खेती से किसान करीब 10 से 12 क्विंटल तक पैदावार कर सकते हैं.

बीज निगम से सस्ते में खरीदें बाज

सरकार भी किसानों की सहूलियत के लिए उन्हें हर जरूरी सामान बाजार से कम कीमतों पर उपलब्ध कराने की कोशिश करती है. यही कारण है कि राष्ट्रीय बीज निगम (National Seed Corporation) किसानों को सभी फसलें बाजार से कम कीमत पर उपलब्ध कराता है. बात करें उड़दी टी-9 के बीज की तो इसका 5 किग्रा का पैकेट बाजार में 1040 रुपये का मिलता है वहीं एनएससी यही पैकेट मात्र 866 रुपये में उपलब्ध करा रहा है. किसान चाहें तो इसे ऑनलाइन मंगवा सकते हैं. बता दें कि फिलहाल उड़द के 5 किग्रा बीज के 2 पैकेट खरीदने पर एनएससी एक जैकेट फ्री दे रही है, यह ऑफर 2 जून 2025 तक रहेगा.

National Seed Corporation

Black Gram Seeds

क्या है इस किस्म की खासियत

यह उड़द की ऐसी किस्म है जिसकी खेती भारत में रबी और खरीफ दोनों सीजनों में की जा सकती है. इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह येलो मोजेक, लीफ स्पॉट और पाउडरी मिल्ड्यू जैसे रोगों के प्रतिरोधी है. इसकी फसल रबी सीजन में बुवाई के करीब 95 से 100 दिनों में वहीं खरीफ सीजन में 80 से 90 दिनों में पककर तैयार हो जाती है. बात करें इसकी पैदावार की तो प्रति हेक्टेयर फसल से किसान लगभग 10 से 15 क्विंटल उपज कर सकते हैं.

उड़द टी-9 के फायदे

किसानों को इसकी खेती करके बहुत से फायदे मिल सकते हैं. यह उड़द की जल्दी तैयार होने वाली किस्मों में से एक है. इसकी फसल कम पानी वाले इलाके और ज्यादा पानी वाले इलाके , दोनों में की जा सकती है.इस किस्म में ज्यादा फलियां होती हैं. साथ ही यह एक हाइ क्वालिटी दाल है जो कि स्वाद, रंग और पकने में बेहद ही अच्छी है. किसान जैविक खेती यानी ऑर्गेनिक फार्मिंग में इसकी खेती कर सकते हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 28 May, 2025 | 01:04 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नईम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़

Assembly Election Dates For West Bengal Tamil Nadu Assam Kerala Announced Bjp Tmc Congress Leaders Reaction

5 राज्यों में चुनाव की तारीखें घोषित होते ही मचा सियासी घमासान! किसी ने किया जीत का दावा, तो किसी ने उठाए सवाल

Icar To Build National Gender Platform Linking 900 Agriculture Institutions To Boost Womens Role In Farming

खेती के कायाकल्प के लिए ICAR की बड़ी घोषणा, 900 कृषि संस्थानों को जोड़ने वाला राष्ट्रीय जेंडर प्लेटफॉर्म बनेगा

Risk Lumpy Virus Increases In Animals During Summer Seek Immediate Treatment As Soon As Symptoms

गर्मी में पशुओं पर बढ़ा लंपी वायरस का खतरा, लक्षण दिखते ही तुरंत इलाज कराएं वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

Pm Mudra Yojana Loan Up To 20 Lakh Without Guarantee Check How To Apply For Pmmy Benefits Details

PM Mudra Yojana: बिना गारंटी मिलेगा 20 लाख तक का लोन, जानें कैसे उठाएं इस सरकारी योजना का फायदा

Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar Announced Assembly Election Dates For Five States Including West Bengal And Assam Kerala Tamil Nadu Puducherry Read Details

असम-केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को चुनाव होंगे, बंगाल और तमिलनाडु में 4 मई को आएगा रिजल्ट, पढ़ें डिटेल्स

Tarbuj Ki Kheti Ke Tips Watermelon Farming In March How To Sow Watermelon Seeds Correctly

मार्च में किसान शुरू करें इस फल की खेती, 90 दिन में तैयार होगी फसल, एक एकड़ से हो सकती है लाखों की कमाई