मार्च-अप्रैल में मूंग की खेती के लिए 14 फीसदी छूट पर खरीदे बीज

राष्‍ट्रीय बीज निगम (NSC) की साइट पर किसानों के लिए मूंग के बीजों की बिक्री की जाती है. ये बीज अच्‍छी वैरायटी के होते हैं और किसानों को इसके प्रयोग से अच्‍छा फायदा हो सकता है.

Kisan India
Updated On: 24 Feb, 2025 | 09:34 PM

मूंग की खेती का समय आने वाला है और किसान मार्च-अप्रैल में इसकी खेती करते हैं. मूंग की खेती कुछ किसान जायद के मौसम में करते हैं तो कुछ खरीफ सीजन यानी जून और जुलाई के बीच भी इसकी खेती करना पसंद करते हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च-अप्रैल में अगर मूंग के बीज बोए जाएं तो अच्‍छा फायदा होता है. वहीं अगर किसान इसकी खेती के लिए सही बीजों का चयन करें तो ज्‍यादा फायदे की संभावना भी बढ़ जाती है. सरकार की तरफ से भी इसके बीजों पर सब्सिडी दी जाती है. जानिए कैसे किसान घर बैठे भारी छूट के साथ मूंग के बीज मंगा सकते हैं.

कहां से खरीदें मूंग के बीज

राष्‍ट्रीय बीज निगम (NSC) की साइट पर किसानों के लिए मूंग के बीजों की बिक्री की जाती है. ये बीज अच्‍छी वैरायटी के होते हैं और किसानों को इसके प्रयोग से अच्‍छा फायदा हो सकता है. अगर किसानों को ये बीज मंगवाने हैं तो वो राष्‍ट्रीय बीज निगम के ऑनलाइन स्टोर पर जा सकते हैं. बीज खरीदने के लिए किसानों को https://mystore.in/en/product/green-gram-32 पर क्लिक करना होगा. निगम के अनुसार 4 किलो प्रमाणित बीज का पैक किसान सिर्फ 516 रुपये पर ऑर्डर कर सकते हैं. निगम की तरफ से कहा गया है कि मूंग की इस विराट किस्म के उत्तम बीज से किसानों को उत्तम फसल और भरपूर पैदावार मिलेगी.

क्‍या है इसकी खासियत

किसानों को सरकार की तरफ से मूंग की जो खास वैरायटी ऑफर की जा रही है, वह विराट मूंग है. यह एक हाइब्रिड किस्म है जिसे ग्रीन ग्राम आईपीएम 205-7 (विराट) कहते है. इसके सर्टिफाइड बीजों को साइट पर बेचा जा रहा है. इस बीज की किस्म की खासियत यह है कि इसकी फली लंबी, मोटी और चमकदार हरे रंग की होती हैं. इसकी वजह से किसानों को उनकी अच्छी कीमत मिलती है. साथ ही इसकी उपज से किसानों को पैदावार भी ज्‍यादा मिलती है.

मोजैक रोग से प्रतिरोधी

मूंग की इस किस्‍म की फलियों में दाना की संख्या ज्‍यादा होती है. इसे किसान एनएससी के ऑनलाइन स्टोर से 500 रुपए में 4 किलो बीज 14 फीसदी छूट के बाद प्राप्त कर सकते हैं. मूंग की ये एक हाइब्रिड किस्म है जो पीला मोजेक वायरस से प्रतिरोधी है. यह गर्मी और खरीफ दोनों मौसम में बोई जा सकती है. इनसे उगाई गई फसल की प्रति फली में दानों की संख्या भी ज्यादा होती है. साथ ही इस किस्म में मूंग की अन्य प्रचलित किस्मों की तुलना में अधिक रोग सहनशीलता होती है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 24 Feb, 2025 | 09:32 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Bijnor News 125 Buffaloes Landed In Ganges Soon Raid Took Place Teams From Two Districts Continued Searching All Night

Bijnor News: दबिश पड़ते ही गंगा में कूद गईं 125 भैंसें, पूरी रात दो जिलों की टीमें करती रहीं तलाश, पढ़ें पूरा मामला

Paddy Remains Unpurchased From 50000 Farmers In Gondia Maharashtra Farmers Demand To Extend Procurement Deadline

महाराष्ट्र के 50 हजार किसानों से नहीं खरीदी गई धान, परचेज डेडलाइन बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान

Vaigaon Turmeric How To Cultivate Vaigaon Turmeric Farming Maharashtra Farmers

कैंसर दवा बनाने में इस्तेमाल होती है ये हल्दी, मई में करें बुवाई और 8 महीने में फसल तैयार.. कमाई भी होगी तगड़ी

Legendary Singer Asha Bhosle Passes Away At The Age Of 92 Bollywood Music Industry Loss

Asha Bhosle: संगीत जगत में छाया सन्नाटा! 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन, फैंस की आंखें नम

Bihar Makhana Vikas Yojana 2026 Subsidy Up To 3 Point 5 Crore On Makhana Production Processing Unit Support Scheme

Makhana Farming: किसानों की किस्मत बदल रही मखाना की खेती, सरकार दे रही 3.5 करोड़ तक सब्सिडी

Prayagraj Farmers Are Exporting Rice And Vegetables To The International Market

प्रयागराज के किसानों की पहुंच अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक, इन देशों को कर रहे चावल और सब्जी निर्यात.. करोड़ों में कमाई