सरकार ने दिया CBG खाद को उर्वरक का दर्जा, जैविक खेती को मिलेगा बढ़ावा

यह कदम रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने और जैविक खेती को बढ़ावा देने की सरकार की योजना का हिस्सा है. इससे मिट्टी की गुणवत्ता सुधरेगी, जल संरक्षण में मदद मिलेगी और जैविक खेती तेजी से आगे बढ़ेगी.

Kisan India
Noida | Published: 4 Mar, 2025 | 09:28 AM

सरकार ने भारत में खेती को और ज्यादा पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ बनाने के लिए एक अहम फैसला लिया है. कृषि मंत्रालय ने उर्वरक आदेश, 1985 में बदलाव करके ऑर्गेनिक कार्बन एनहांसर को आधिकारिक तौर पर उर्वरक की एक नई श्रेणी में शामिल कर लिया है. खास बात यह है कि यह जैविक खाद संपीड़ित जैव गैस (CBG) संयंत्रों से मिलेगी, जिससे जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा और खेती ज्यादा लाभदायक व टिकाऊ होगी.

CBG खाद को मिला उर्वरक का दर्जा

सरकार ने फरवरी में एक नया आदेश जारी किया, जिसमें नैनो उर्वरकों और ऑर्गेनिक कार्बन एनहांसर को कानूनी रूप से उर्वरक माना गया है. इसके अलावा सरकार ने जैविक खादों की नई श्रेणियां और उनके मानक तय किए हैं, जिससे किसान अब इनका अधिक उपयोग कर सकेंगे.

खेती में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद

सरकार के अनुसार, ‘ऑर्गेनिक कार्बन एनहांसर’ वह जैविक सामग्री होती है, जो CBG संयंत्रों में फरमेंटेशन प्रक्रिया से तैयार होती है. यह खाद मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाने और पौधों के लिए जरूरी पोषण बनाए रखने में मदद करती है.

यह कदम रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने और जैविक खेती को बढ़ावा देने की सरकार की योजना का हिस्सा है. इससे मिट्टी की गुणवत्ता सुधरेगी, जल संरक्षण में मदद मिलेगी और जैविक खेती तेजी से आगे बढ़ेगी.

बायोगैस और जैविक खेती को मिलेगा बढ़ावा

सरकार के इस फैसले का इंडियन फेडरेशन ऑफ ग्रीन एनर्जी (IFGE) ने स्वागत किया है. उनके अनुसार, ‘फरमेंटेड ऑर्गेनिक मैन्योर (FOM)’ और ‘लिक्विड फरमेंटेड ऑर्गेनिक मैन्योर (LFOM)’ जैसे उत्पाद मिट्टी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाएंगे और किसानों को अधिक पैदावार में मदद करेंगे.

IFGE के महानिदेशक संजय गंजो ने कहा कि वे लंबे समय से इस फैसले की मांग कर रहे थे और अब सरकार ने इसे लागू कर दिया है, जिससे किसानों को फायदा होगा और CBG उद्योग को मजबूती मिलेगी.

मिट्टी की उर्वरता और जलवायु संरक्षण में मदद

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में कई जगहों पर मिट्टी में जैविक कार्बन की कमी देखी गई है. अब इस नए ‘कार्बन एनहांसर’ के इस्तेमाल से मिट्टी की उर्वरता सुधरेगी, जल धारण क्षमता बढ़ेगी और जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद मिलेगी.

बायोगैस उद्योग को भी होगा फायदा

भारतीय बायोगैस संघ (IBA) ने सुझाव दिया है कि सरकारी उर्वरक कंपनियां फरमेंटेड ऑर्गेनिक मैन्योर (FOM) के वितरण का जिम्मा लें. इससे बायोगैस उद्योग का विस्तार होगा और आने वाले समय में भारत 7 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष जैविक खाद का उत्पादन कर सकेगा, जो राजस्थान जैसे बड़े राज्यों की जरूरतें पूरी करने में सक्षम होगी. इस नए फैसले से किसानों को अधिक लाभ, मिट्टी को अधिक पोषण और पर्यावरण को अधिक सुरक्षा मिलेगी.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

केला जल्दी काला क्यों पड़ जाता है?

Shivraj Singh Chouhan Big Statement On India Us Trade Agreement Milk Production

व्यापार समझौते पर बोले शिवराज, कहा- इन उत्पादों पर नहीं दी गई टैरिफ छूट.. ये खाद्य पदार्थ नहीं आएंगे भारत

Fisheries Animal Husbandry And Dairying Minister Rajiv Ranjan Singh Said Foot And Mouth Disease Will Be Eradicated By 2030

2030 तक खत्म हो जाएगा खुरपका-मुंहपका, किसानों की होगी दूध से 9 रुपये लीटर अधिक कमाई

Will The Us India Trade Deal Harm The Agriculture And Animal Husbandry Sectors Sarwan Singh Pandher Responded

क्या अमेरिका-भारत व्यापार समझौते से कृषि और डेयरी सेक्टर को होगा नुकसान, क्यों नाराज हैं सरवन सिंह पंढेर?

Farmer Organizations Protested Against The India Us Trade Agreement Expressing Concern About This

किसान संगठनों ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का किया विरोध, इस बात को लेकर जताई चिंता

Im Issues Alert Rain May Occur Due To Western Disturbance

IMD ने जारी किया अलर्ट, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते हो सकती है बारिश, जानें UP-बिहार में कैसा रहेगा मौसम

Agriculture News Live Updates 8th February 2026 Sunday Budget 2026 Pm Kisan Yojana Weather Updates Pm Fasal Bima Yojana Krishi Samachar Farmers Schemes Aaj Ki Latest News 2

LIVE भारत और मलेशिया सुरक्षा क्षेत्र में आतंकवाद, खुफिया जानकारी और समुद्री सुरक्षा में सहयोग बढ़ाएंगे-PM मोदी