फूल और फल वाले पौधों के लिए है बेस्ट बोन मील, पढ़ें डिटेल्स

खेतों में बोन मील का इस्तेमाल करने से पौधों की जड़ें तेजी से विकास करती हैं. साथ ही फूल और फलों की संख्या में भी बढोतरी होती है. इस खाद की मदद से मिट्टी में भी सुधार आता है और उर्वरता बढ़ती है.

अनामिका अस्थाना
नोएडा | Published: 20 Jun, 2025 | 06:25 PM

किसी भी फसल के अच्छे उत्पादन के लिए बेहद जरूरी है कि सही और पर्याप्त मात्रा में खाद दी जाए. ताकि फसल का तेजी से विकास हो सके. आज से समय में किसान जाविक खेती की तरफ अपना रुख कर रहे हैं , इसी कड़ी में किसान अपनी फसलों को केमिकल खाद देने की जगह जैविक खाद दे रहे हैं. जैविक खाद कई तरह की होती हैं और इन्हें आप आसानी से घर में बना सकते हैं. ऐसी ही एक जैविक खाद है जिसे जानवरों की हड्डियों से तैयार किया जाता है और इसे बोन मील कहते हैं. इस खाद के इस्तेमाल से फल और फूलों में तेजी से वृद्धि होती है.

दो तरीके से तैयार की जाती है खाद

  • रोस्टेड बोन मील (Roasted Bone Meal)

इस विधि में जानवरों की हड्डियों को अच्छी तरह से धोकर धूप में 4 से 5 दिन के लिए सूखने को छोड़ दें. सूखने के बाद इन हड्डियों को धीमी आंच पर तब तक भूनें जबतक वे कुरकुरी न हो जाएं. जब हड्डियां अच्छे से ठंडी हो जाएं तो उन्हें सिल बट्टे या मिक्सर से बारीक पीस लें. पीसकर तैयार किया पाउडर ही हड्डी की खाद कहलाती है.

  • स्टीम्ड बोन मील (Steamed Bone Meal)

इस विधि में हड्डियों को सड़ाकर उनसे खाद तैयार की जाती है. इस विधि से खाद तैयार करने के लिए सबसे पहले हड्डियों को एक ड्रम में भरकर पानी डालें और ढक दें. इसके बाद हड्डियों को ड्रम में करीब 15 से 20 दिनों तक सड़ने के लिए छोड़ दें, समय-समय पर इसे हिलाते रहें. जब हड्डियां नरम हो जाएं तब उन्हें बाहर निकालकर धूप में अच्छे से सुखा लें. जब हड्डियां अच्छे से सूख जाएं तो उन्हें पीसकर पाउडर बना लें.

ऐसे करते हैं इस्तेमाल

गमलों में बोन मील का इस्तेमाल करने के लिए हर 30 से 45 दिन में 1 या 2 चम्मच खाद पाउडर को हर गमले में डालें. गार्डन में इसका इस्तेमाल करने के लिए 200 से 300 ग्राम पाउडर को प्रति वर्गमीटर की दर से डालें. वहीं फसलों में बोन मील को इस्तेमाल करने के लिए मिट्टी की जांच के अनुसार 250 से 500 ग्राम खाद का पाउडर प्रति एकड़ की दर से डालें.

बोन मील के फायदे

खेतों में बोन मील का इस्तेमाल करने से पौधों की जड़ें तेजी से विकास करती हैं. साथ ही फूल और फलों की संख्या में भी बढोतरी होती है. इस खाद की मदद से मिट्टी में भी सुधार आता है और उर्वरता बढ़ती है. इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि ये खाद पूरी तरह से वातावरण के अनुकूल है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

तोरई की अच्छी पैदावार के लिए क्या जरूरी है?

लेटेस्ट न्यूज़

Egg Production Are Chickens Laying Fewer Eggs Increase Production And Profits With These Easy Methods

Egg Production: मुर्गियां दे रही हैं कम अंडे? इन आसान तरीकों से बढ़ाएं उत्पादन और मुनाफा

Tamil Nadu Government Gives Gifts Fishermen And Elderly People Ahead Of Holi Kalaignar Womens Urimai Scheme

होली से पहले तमिलनाडु सरकार ने मछुआरों और बुजुर्गों को दिया तोहफा, खातों में ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये

Natural Farming Benefits Farmers Low Cost High Profit Sustainable Agriculture Prakritik Kheti Me Fayda

किसानों के लिए गेम चेंजर! प्राकृतिक खेती से कम खर्च में ज्यादा आय कैसे आएगी? यहां जानें पूरा फॉर्मूला

What Bharat Pashudhan Portal Digital Records Make It Easier Livestock Farmers Earn Money And Access Benefits

Bharat Pashudhan पोर्टल क्या है? डिजिटल रिकॉर्ड से पशुपालकों की कमाई और योजनाओं का लाभ होगा आसान

Holi Gulal Made From Cow Dung Ash And Rose Petals Using Beetroot Spinach And Jamun Leaves In Uttar Pradesh

गाय के गोबर की राख और गुलाब की पंखुड़ियों से बनाया गुलाल, चुकंदर, पालक, जामुन की पत्तियों का इस्तेमाल 

Wheat Procurement Start 10 March In Rajasthan Farmers Get Bonus Of Rs 150 Per Quintal

10 मार्च से शुरू होगी गेहूं की खरीदी, किसानों को 150 रुपये क्विंटल मिलेगा बोनस.. मंडियों में तैयारियां शुरू