पुसा-44 से किसानों का नहीं भंग हो रहा मोह, प्रतिबंध के बावजूद इस वजह से कर रहे बुवाई

पंजाब सरकार ने गिरते भूजल स्तर को देखते हुए पुसा-44 जैसी धान की किस्मों पर प्रतिबंध लगाया है, लेकिन किसान अब भी इसकी खेती कर रहे हैं. ज्यादा उपज और निजी खरीदारों की गारंटी के चलते किसान प्रतिबंधों की अनदेखी कर रहे हैं.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 29 Jun, 2025 | 08:30 AM

पंजाब सरकार ने गिरते भूजल स्तर को रोकने के लिए पुसा-44 और हाईब्रिड धान की किस्मों की खेती पर बैन लगा दिया है. लेकिन इसके बावजूद भी किसान इसकी बुवाई कर रहे हैं. अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश नेता बलदेव सिंह लाटाला के नेतृत्व में किसानों ने कहा कि पुसा-44 किस्म की खेती पर रोक के बावजूद किसान इसे इसलिए उगाते हैं, क्योंकि इससे अधिक उपज मिलती है और चावल मिल मालिकों व निजी व्यापारियों द्वारा सीधे खरीद हो जाती है. लाटाला ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में टूटे चावल और अन्य पोषण संबंधी मानकों के बहाने किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है. इससे तंग आकर अब किसान प्रतिबंधों की परवाह नहीं करते.

द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, किसानों ने माना कि उन्होंने प्रतिबंधित किस्मों की रोपाई का फैसला सोच-समझकर लिया था और प्रीमियम कीमत पर इनके पौधे खरीदे. क्योंकि कमीशन एजेंटों और निजी व्यापारियों ने भरोसा दिलाया था कि सरकारी खरीद सीजन शुरू होने से पहले ही उनकी फसल खरीद ली जाएगी. चन्ना गांव के हरजिंदर सिंह समरा ने अफसोस जताया कि सरकार ने पुसा-44 जैसी किस्म पर प्रतिबंध लगाने से पहले किसानों को पानी के गिरते स्तर को लेकर जागरूक नहीं किया.

ज्यादा उपज देने वाली किस्मों की खेती

पुसा-44 देर से पकती है और ज्यादा पानी की जरूरत होती है. समरा ने यह भी कहा कि प्रशासन की इस मुद्दे पर गंभीरता की कमी भी इस अव्यवस्था का एक बड़ा कारण है. समरा ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान की भरपाई के लिए किसान मुनाफा बढ़ाने की सोच में रहते हैं. ऐसे में जब प्रतिबंध लगाने वाली एजेंसियां खुद सख्ती नहीं दिखातीं, तो किसान अधिक उपज देने वाली किस्मों की खेती करना जारी रखते हैं.

बिक्री, भंडारण और खेती पर प्रतिबंध

किसानों ने सरकार से अपील की है कि जो किसान वैज्ञानिकों द्वारा सुझाई गई धान की किस्में उगा रहे हैं, उनके हितों की पूरी तरह से रक्षा की जाए और अगर किसी किस्म पर प्रतिबंध लगाया गया है, तो उसे सख्ती से लागू किया जाए. पंजाब सरकार ने पंजाब कृषि विश्वविद्यालय की सिफारिशों के आधार पर पुसा-44 सहित लंबी अवधि में पकने वाली धान की किस्मों की बिक्री, भंडारण और खेती पर प्रतिबंध लगाया है. इस प्रतिबंध का मकसद मंडियों में होने वाली दिक्कतों को रोकना और गिरते भूजल स्तर को संभालना है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 29 Jun, 2025 | 08:27 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Gold Silver Rate Today April 15 Check City Wise Price In India Aaj Ka Sone Chandi Ka Bhao

Gold Rate: गोल्ड का खेल पलटा! 1.80 लाख से 1.50 लाख रुपये तक गिरा दाम, क्या खरीदारी के लिए सही समय?

Promise To Hike Paddy And Sugarcane Prices And Farmers Loan Waived Off Political Parties Shower Favors Upon The Farmers Ahead Of Tamil Nadu Polls

धान-गन्ना का भाव बढ़ाने और किसानों की कर्जमाफी का वादा, वोटिंग से पहले राजनीतिक दल अन्नदाता पर मेहरबान!

Water Bottle Cap Color Meaning Blue Red Green White Black Water Types Explained Safe Drinking Water Guide

पानी खरीदते समय रखें ध्यान: ढक्कन का रंग बताता है कितना सुरक्षित है पानी… 99 फीसदी लोग नहीं जानते ये बात

Bihar Politics Samrat Choudhary Takes Oath As New Cm Of Bihar Nitish Kumar Era Ends

Bihar CM: बिहार में पहली बार बीजेपी का सीएम, सम्राट चौधरी बने नए मुख्यमंत्री, राजभवन में ली शपथ

Parwal Ki Kheti Ke Tips Pointed Gourd Cultivation Tips Spray Schedule To Increase Flowering

परवल में फूल तो बहुत, लेकिन फल नहीं? अपनाएं एक्सपर्ट का ये 30 दिन का स्प्रे शेड्यूल, फलों से लद जाएगा पौधा

Up Poultry Conclave 2026 Egg Production Target Farmer Income Growth Demand Supply Gap Uttar Pradesh

यूपी में ‘पोल्ट्री कॉन्क्लेव 2026’ से बढ़ेगी अंडा उत्पादन की रफ्तार, ग्रामीण रोजगार पर होगा सरकार का फोकस