PM Kisan Yojana: 2.15 करोड़ महिला किसानों को मिलेगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, यूपी में सबसे ज्यादा लाभार्थी 

PM Kisan Samman 22nd Installment: प्रधानमंत्री मोदी इस बार पीएम किसान का पैसा 2.15 करोड़ से अधिक महिलाओं के खाते में भी जारी करेंगे. कई राज्यों की महिलाओं को भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना में प्राथमिकता दी गई है. इसके साथ ही महिलाओं के खेती में योगदान को सराहा जा रहा है.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Updated On: 13 Mar, 2026 | 04:17 PM

PM Kisan Yojana Women Benefitiaries: खेती-किसानी में महिलाओं का योगदान कम नहीं है, बल्कि कई मोर्चों पर महिलाओं को दम पर खेती के काम किए जा रहे हैं. जैसे हरियाणा समेत कुछ राज्यों में पशुपालन की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं ने उठा रखी है. महिलाओं की इस हिस्सेदारी को सरकार ने भी माना है और इस बार की पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का पैसा 2.15 करोड़ महिला किसानों के खाते में भी पहुंचेगा.

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अनुसार आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के गुवाहाटी दौरे पर हैं और वहीं से वह पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी करेंगे. इस किस्त के रूप में देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खाते में पैसा ट्रांसफर किया जाएगा. पीएम मोदी कुल राशि 18,640 करोड़ जारी करेंगे. जो प्रत्येक किसान के खाते में 2-2 हजार रुपये के रूप में पहुंचेगी. पीएम किसान सम्मान निधि जारी किए जाने की टाइमिंग शाम 5 बजे की तय की गई है.

2.15 करोड़ महिलाओं के खाते में भेजे जाएंगे किस्त के पैसे

पीएम मोदी पीएम किसान का पैसा इस बार 2.15 करोड़ से अधिक महिला किसानों के खाते में भी जारी करेंगे. कई राज्यों की महिलाओं को भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना में प्राथमिकता दी गई है. इसके साथ ही महिलाओं के खेती में योगदान को सराहा जा रहा है. देशभर की 2.15 करोड़ लाभार्थी महिलाओं के खाते में भी पीएम किसान (PM-Kisan) की सम्मान राशि भेजी जाएगी.

अब तक 21 किस्तों में किसानों को भेज गए 4.9 लाख करोड़

केंद्रीय कृषि एवं किसान मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक 21 किस्तों के जरिए लाभार्थी किसानों को 4 लाख 9 हजार करोड़ से अधिक की राशि डीबीटी के जरिए वितरित की जा चुकी है. मंत्रालय की ओर से कराए गए अध्ययनों से पता चलता है कि इस सीधी आर्थिक मदद से कृषि निवेश में वृद्धि हुई है और किसानों की साहूकारों पर निर्भरता कम हुई है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है.

यूपी में सबसे ज्यादा लाभार्थी, राज्यवार आंकड़े देखिए

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों की संख्या सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में है. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अनुसार उत्तर प्रदेश के 2.16 करोड़ किसानों को योजना का लाभ दिया जा रहा है. इसी तरह महाराष्ट्र में 90.73 लाख किसान योजना का पैसा पा रहे हैं. इसके बाद मध्य प्रदेश के 82 लाख, बिहार के 73 लाख, राजस्थान के 66 लाख, पश्चिम बंगाल के 44 लाख किसान पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ पा रहे हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 13 Mar, 2026 | 04:15 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को अनाजों का राजा कहा जाता है?

9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆

लेटेस्ट न्यूज़