Bihar Election Result 2025: विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय से दर्ज की जीत, क्या बन सकते हैं मुख्यमंत्री?

34 राउंड की गिनती के बाद चुनाव आयोग ने लखीसराय विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा को विजयी घोषित किया. उन्हें 1,22,408 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार अमरेश कुमार 97,468 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 14 Nov, 2025 | 09:51 PM

Bihar Election Result 2025: 34 राउंड की गिनती के बाद चुनाव आयोग ने लखीसराय विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा को विजयी घोषित किया. उन्हें 1,22,408 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार अमरेश कुमार 97,468 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे. वहीं, लखीसराय से जीतने के बाद भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि वह लखीसराय और बिहार की जनता का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने उनका और पूरे बिहार का सम्मान बढ़ाया है. उन्होंने कहा कि लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार पर भरोसा दिखाया है. तेजस्वी यादव के इस दावे पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी कि वे नहीं जीतेंगे, सिन्हा के अनुसार, लखीसराय की जनता ने उन्हें इसका साफ जवाब दे दिया है.

एग्जिट पोल को लेकर कही ये बात

इससे पहले विजय कुमार सिन्हा ने आज सुबह में कहा था कि एग्जिट पोल में जो जनादेश सामने आया है, वही विधानसभा चुनाव में नतीजों में बदलेगा. ज्यादातर एग्जिट पोल में बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की जीत का अनुमान लगाया गया था. सिन्हा ने कहा कि एग्जिट पोल में जनता का जनादेश झलक रहा है, जो अनुमान लगाया गया था, अब वही नतीजों में बदल रहा है.

नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लोगों का जो भरोसा है, वह देश को दिशा देगा. हमारा परिणाम एग्जिट पोल से बेहतर होगा. राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सिन्हा ने कहा कि उन्होंने ‘पागलपन का माहौल’ फैलाया है.

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने विपक्ष पर साधा निशाना

बिहार के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ये दोनों विपक्ष के नेता के पद पर बैठे हैं, लेकिन अप्पू और पप्पू संवैधानिक संस्था का सम्मान नहीं करते. ये बिना सोचे-समझे पागलपन का माहौल फैलाते हैं, इसलिए कोई उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेता. सिन्हा ने बड़हिया स्थित जय बाबा गोविंद मंदिर और मां जगदम्बा मंदिर में पूजा-अर्चना की. 

क्या बन सकते हैं मुख्यमंत्री

विजय कुमार सिन्हा इस समय बिहार के उपमुख्यमंत्री हैं और इससे पहले वे विधानसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं. लखीसराय से जीतकर वह एक मजबूत भूमिहार नेता के रूप में उभरे हैं. उनके प्रशासनिक अनुभव और संगठन पर पकड़ के कारण कई लोग मानते हैं कि वह भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार हो सकते हैं. 

 

 

 

 

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 14 Nov, 2025 | 10:48 AM

कच्चे आम का खट्टापन किस कारण होता है?

Lohmann Layers Enters India Providing World Class Chick Support Farmers

Poultry में धमाका.. भारत में Lohmann Layers की एंट्री, किसानों को मिलेगा वर्ल्ड-क्लास चूजों का सपोर्ट

Tips For Farmers February Hybrid Tomato Farming Guide High Yield Tips 30 Kg Per Plant Profit

फरवरी में बोएं ये ‘हाइब्रिड’ टमाटर! 1 पौधे से 30 किलो तक पैदावार, किसानों की होगी छप्परफाड़ कमाई!

Rahul Gandhi Said I Will Fight For The Farmers Against India Us Trade Deal He Said Whether Its An Fir A Lawsuit Or A Privilege Proposal I Stand With Farmers

ट्रेड डील पर राहुल गांधी की खरी-खरी, FIR हो, मुकदमा दर्ज हो या प्रिविलेज प्रस्ताव लाएं मैं किसानों के लिए लड़ूंगा

Now Grow Fresh Vegetables On Your Rooftop The Bihar Government Is Offering A Great Opportunity With A 75 Percent Subsidy

अब छत पर उगाएं ताजी सब्जियां..बिहार सरकार दे रही है 75 प्रतिशत सब्सिडी का बड़ा मौका, जानें कैसे मिलेगा लाभ?

Yogendra Yadav Exposed Government Position India Us Trade Deal

भारत-यूएस ट्रेड डील पर योगेंद्र यादव ने खोली सरकार की पोल, कहा- किसानों को अंधेरे में रखकर गुमराह किया जा रहा

Drone Farming Benefits For Farmers Can Sprinkle One Acre In 7 Minutes

चार घंटे का काम सिर्फ 7 मिनट में.. ड्रोन से होगी किसानों की दोगुनी कमाई! जानिए कैसे समय और पैसा दोनों बचेगा