Labour Day पर मजदूरों के लिए बड़ी घोषणा, पंजाब सरकार ने 15 फीसदी वेतन बढ़ाने का ऐलान किया

Punjab CM Mann Announces Wage Hike for Workers: पंजाब में 13 साल बाद मजदूरों के वेतन में संशोधन को मंजूरी दी गई है. विधानसभा में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सदस्यों को बताया कि वह मजदूरों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी का ऐलान कर रहे हैं. वहीं, सुबह विपक्षी नेताओं ने मजदूरी बढ़ाने की मांग की थी.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Updated On: 1 May, 2026 | 05:03 PM

Punjab Labor Wages Increased: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मजदूर दिवस पर मजदूरों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए वेतन में 15 फीसदी इजाफा करने का ऐलान किया है. मजदूर दिवस पर बुलाई गए विधानसभा के विशेष सत्र में सीएम भगवंत मान ने बोलते हुए कहा कि वह मजदूरों के वेतन में संशोधन को मंजूरी दे रहे हैं. इस घोषणा के साथ ही राज्य के लाखों मजदूरों के चेहरे खिल गए.

सीएम मान ने मजदूरी बढ़ाने का ऐलान किया

पंजाब में 13 साल बाद मजदूरों के वेतन में संशोधन को मंजूरी दी गई है. विधानसभा में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सदस्यों को बताया कि वह मजदूरों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए न्यूनतम मजदूरी में 15 फीसदी बढ़ोतरी का प्रस्ताव पेश करता हूं. सीएम मान ने इसे ऐतिहासिक फैसला बताया और कहा गया है कि 13 साल बाद मजदूरों के वेतन में बढ़ोत्तरी को स्वीकृति दी जा रही है.

सरकारी और गैर सरकारी दोनों क्षेत्रों के मजदूरों की बढ़ेगी सैलरी

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने भाषण में कहा कि यह वेतन वृद्धि सरकारी और गैर-सरकारी दोनों क्षेत्रों के सभी मजदूरों पर समान रूप से लागू होगी. उन्होंने न्यूनतम मजदूरी में संशोधन को राज्य के मेहनतकश वर्ग की आर्थिक मजबूती की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताया. इस फैसले से प्रदेश के लाखों अकुशल और कुशल श्रमिकों के वेतन में सीधा इजाफा होगा जिससे उन्हें महंगाई के दौर में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

कैबिनेट मंत्री ने मजदूरी बढ़ाने के प्रस्ताव का समर्थन किया

पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने सदन में मजदूरों-कारीगरों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने के प्रस्ताव का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि मेहनतकश वर्ग कभी किसी के अधिकारों पर कब्जा नहीं करता. एक तरफ बड़े-बड़े व्यापारी करोड़ों का कर्ज लेकर देश से भाग जाते हैं, लेकिन अगर किसी मजदूर पर 50 हजार का भी कर्ज हो, तो वह उसे चुकाना अपनी जिम्मेदारी समझता है. समाज में मजदूरों को वह मान-सम्मान और दर्जा देना, जिसके वे हकदार हैं, आज के समय की मांग है.

कांग्रेस नेता ने उठाई थी मजदूरी बढ़ाने की मांग

कांग्रेस नेता और पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने शुक्रवार को मजदूर दिवस के मौके पर सुबह मांग उठाते राज्य सरकार अकुशल श्रमिकों की मजदूरी में बढ़ोतरी की घोषणा करने की अपील की थी. बाजवा ने कहा कि मान सरकार ने 1 मई को मजदूर दिवस पर विधानसभा का एक विशेष एक दिवसीय सत्र बुलाया है तो वह मजदूरी में बढ़ोतरी की घोषणा करे. बाजवा ने कहा कि हम मांग करेंगे कि अकुशल श्रमिकों की मजदूरी 400 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन की जाए.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 1 May, 2026 | 04:53 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

केंद्र सरकार ने गेहूं का एमएसपी कितने रुपये तय किया है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
पुंगनूर नस्ल
विजेताओं के नाम
सुभाष चंद्र गुप्ता- किसनपुर, अमेठी, उत्तर प्रदेश

लेटेस्ट न्यूज़