गर्मी बनी फलों के पेड़ों की दुश्मन, जानिए कैसे करें बचाव

गर्मियों में जब हवा भी तेज चलने लगे और वातावरण में नमी भी कम हो जाए, तो यह स्थिति बनती है सनबर्न और सन स्काल्ड की. इस दौरान पेड़ की पत्तियां सूखने लगती हैं और फल झुलस जाते हैं.

Kisan India
नई दिल्ली | Published: 16 Apr, 2025 | 01:24 PM

गर्मी जब अपने चरम पर होती है और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जाता है, तो फलों के पेड़ भी बेहाल हो जाते हैं. जब हवा भी तेज चलने लगे और वातावरण में नमी भी कम हो जाए, तो यह स्थिति बनती है सनबर्न और सन स्काल्ड की. इस दौरान पत्तियां सूखने लगती हैं, फल झुलस जाते हैं, और सबसे ज्यादा असर होता है बाग की उस दिशा में जहां सबसे ज्यादा देर तक सीधी धूप पड़ती है, यानी दक्षिण-पश्चिम दिशा. तो आइए जानते हैं कैसे करें फलों के पेड़ों का बचाव.

कौन से पेड़ सबसे ज्यादा प्रभावित

हर पेड़ इस झुलसती गर्मी को एक जैसा नहीं झेल सकता. खासकर नींबू प्रजातियों के पेड़, जिनकी त्वचा पतली और नाजुक होती है. उन्हें यह नुकसान बहुत जल्दी होता है. दिन में सूर्य की गर्मी और रात में अचानक तापमान गिर जाता है. मौसम में यह बदलाव इन पेड़ों के लिए खतरनाक साबित होता है.

क्या करें जब धूप पेड़ों को जला दे?

किसान के पास सूरज की दिशा बदलने का तो कोई उपाय नहीं, लेकिन वह अपने पेड़ों की हिफाजत जरूर कर सकता है. आइए जानते हैं खेत से जुड़ी हुई तकनीकें, जो इन पेड़ों को राहत दे सकती हैं.

1. छांव का सहारा, जैसे मां की छतरी

नए पौधे, छोटे पेड़ या गमले में लगे पौधों को सीधी धूप से बचाना जरूरी होता है. इसके लिए किसान कांस, मूंज या टाट की टट्टी बनाकर पौधों को ढक सकते हैं.

2. तनों को अखबार से ढकना

अगर आपके बगीचे में पहले से लगे पेड़ हैं, तो आप उनके तनों को अखबार या बोरे से ऊपर से नीचे तक लपेट सकते हैं. इससे सूर्य की गर्म किरणें सीधे तनों पर असर नहीं डालेंगी और पेड़ अपनी नमी बचा पाएंगे.

3. समय पर सिंचाई

गर्मी में सिंचाई का वक्त बेहद मायने रखता है. दिन में अचानक पानी देने से पेड़ सदमे में आ सकते हैं. इसलिए सबसे बेहतर समय होता हैरात 2 बजे से सुबह 9 बजे के बीच. इस समय न मिट्टी बहुत गर्म होती है और न ही पौधा. खेत की मिट्टी कैसी है और वहां का तापमान कैसा है, इसे समझकर सिंचाई का अंतराल तय करें. नमी बनी रहे, पर जलजमाव न हो. यही संतुलन पेड़ों को राहत देता है.

4. पेड़ों को सफेद चादर ओढ़ाएं

बसंत के मौसम में पेड़ों की छाल पर चूने की दोहरी परत चढ़ा देना न केवल गर्मी से बचाता है, बल्कि कीटों से भी रक्षा करता है. यह बिल्कुल वैसा है जैसे हम गर्मी में सफेद कपड़े पहनते हैं ताकि गर्मी कम लगे.

5. बगीचे की दीवार बनाएं

पश्चिम दिशा से आने वाली गर्म हवाएं पेड़ों को बुरी तरह झुलसा देती हैं. बाग लगाते समय उस दिशा में जामुन, कटहल, बांस, महुआ जैसे लम्बे, घने और सदाबहार पेड़ लगाएं, ताकि वह हवाओं की रफ्तार को रोक सकें. अगर पेड़ लगाने का समय न हो, तो तब तक कच्ची या पक्की दीवारें भी बनाकर पेड़ों को हवा से बचाया जा सकता है.

6. नर्सरी के पौधे

नन्हे पौधे जो अभी सिर्फ कोंपल भर हैं, उन्हें सीधी धूप से बचाना और भी जरूरी होता है. इनके लिए ग्रीनहाउस या शेडनेट का इस्तेमाल किया जा सकता है. आजकल कम खर्च में भी सस्ती सामग्री से ऐसा ढांचा तैयार किया जा सकता है, जो पौधों को धूप से बचाए रखें.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Prayagraj Farmers Are Exporting Rice And Vegetables To The International Market

प्रयागराज के किसानों की पहुंच अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक, इन देशों को कर रहे चावल और सब्जी निर्यात.. करोड़ों में कमाई

Pm Kisan Samman Nidhi Scheme Update Ineligible Dead Beneficiaries Name To Be Removed By Correction Module Up Government Order 2026

PM किसान में बड़ा एक्शन! अब हटेंगे फर्जी और मृत लाभार्थी के नाम, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Cow Runny Nose Cause Decrease In Milk Production Try These Simple Home Remedies In Evening

गाय की नाक बहना बन सकता है दूध घटने की वजह, शाम को करें ये आसान घरेलू उपाय

Cai Increases Cotton Production Target Expects Production 324 Lakh Bales

CAI ने बढ़ाया कपास उत्पादन का टारगेट, 324 लाख गांठ प्रोडक्शन की उम्मीद.. जानें किस राज्य में कितनी होगी पैदावार

Udhampur Apple Farmer Success Story Government Subsidy High Density Farming

सरकारी मदद से बदली जिंदगी.. 1 साल में शुरू किया सेब का उत्पादन, छोटी जमीन को बना दी सोने की खान!

Farmers Big Smart Gif Raisen Krishi Mahotsav In Madhya Pradesh Now Mobile Tell How Much Fertilizer Apply In Field

अब मोबाइल बताएगा खेत में कितनी खाद डालें, रायसेन कृषि महोत्सव में किसानों को मिला बड़ा स्मार्ट तोहफा