आज 10 बजे CM पद की शपथ लेंगे थलापति विजय, इस तरह जुटाया 118 विधायकों का समर्थन

विजय का जन्म तमिलनाडु के एक कैथोलिक क्रिश्चियन परिवार में हुआ था. उनके पिता एस ए चंद्रशेखर तमिल सिनेमा के जाने-माने निर्देशक हैं और उन्होंने विजय के करियर को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है. उनकी मां शोभा चंद्रशेखर एक प्लेबैक सिंगर रही हैं और उनका संबंध हिंदू धर्म से बताया जाता है.

वेंकटेश कुमार
नोएडा | Updated On: 10 May, 2026 | 08:01 AM

Tamil Nadu News: TVK प्रमुख थलापति विजय आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. क्योंकि विजय सरकार बनाने की स्थिति में आ गए हैं. शनिवार को उन्हें एक और पार्टी का समर्थन मिला, जिसके बाद उनकी पार्टी ने सरकार बनाने के लिए जरूरी 118 विधायकों के बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया. विजय को पहले ही कांग्रेस, CPI और CPI(M) का समर्थन मिल चुका था, और अब VCK ने भी उनका साथ दे दिया है. शनिवार शाम VCK अध्यक्ष ने समर्थन पत्र भी राज्यपाल को सौंप दिया.

TVK के समर्थकों में इस फैसले के बाद जश्न का माहौल है. पार्टी के नेता आदव अर्जुन ने कहा कि VCK प्रमुख थोल थिरुमावलवन ने TVK को औपचारिक रूप से समर्थन दे दिया है और इसके लिए पत्र भी जारी किया गया है. यही वजह है कि पांच दिन की अनिश्चितता के बाद, तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने शनिवार को थलापति को सरकार बनाने का न्योता दिया. TVK प्रमुख विजय ने बहुमत समर्थन साबित कर दिया था, जिसके बाद राज्यपाल ने उन्हें यह अवसर दिया.

सुबह 10 बजे चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में शपथग्रहण

विजय की अगुवाई वाली नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह रविवार सुबह 10 बजे चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में होगा. 4 मई को आए चुनाव परिणामों में TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, जबकि पारंपरिक द्रविड़ दल DMK और AIADMK काफी पीछे रह गए. इसके बाद विजय ने शनिवार शाम को चौथी बार राज्यपाल से मुलाकात की. विजय ने राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर को 118 विधायकों के समर्थन के पत्र सौंपे. इनमें TVK के 107 विधायक, कांग्रेस के 5, और CPI, CPM तथा VCK के 2-2 विधायक शामिल थे. इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें मुख्यमंत्री नियुक्त किया और सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया. विजय ने कांग्रेस और अन्य सहयोगी दलों के नेताओं के साथ राज्यपाल से मुलाकात की. यह मुलाकात VCK द्वारा अपने दो विधायकों के समर्थन की पुष्टि करने के बाद हुई, जिससे तमिलनाडु में चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया.

118 विधायकों का समर्थन साबित किया

इससे पहले VCK अध्यक्ष थोल थिरुमावलवन ने TVK के महासचिव आदव अरजुन से मिलकर समर्थन का आधिकारिक पत्र सौंपा था. राज्यपाल अर्लेकर लगातार विजय से 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए जरूरी 118 विधायकों का समर्थन साबित करने को कह रहे थे, जो आखिरकार उन्होंने पूरा कर लिया. शुक्रवार को राजभवन ने बताया था कि विजय के पास केवल 116 विधायकों का समर्थन है. इसमें उनकी अपनी पार्टी के 107 विधायक, कांग्रेस के 5 और CPI तथा CPM के 2-2 विधायक शामिल थे.

1967 में AIADMK का गठन

तमिलनाडु में विजय का उभरना राज्य की राजनीति में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है. इससे लंबे समय से चले आ रहे द्रविड़ दलों के दबदबे पर फिलहाल कुछ रोक लगती दिख रही है. तमिलनाडु की राजनीति में द्रविड़ विचारधारा का प्रभाव 1957 से माना जाता है, जब सी एन अन्नादुरई के नेतृत्व में DMK पहली बार सत्ता में आई. इसके बाद 1967 में AIADMK का गठन मशहूर अभिनेता एम जी रामचंद्रन ने किया, जिन्होंने DMK से अलग होकर अपनी पार्टी बनाई.

अभिनेता विजय की राजनीतिक यात्रा अलग

वहीं, अभिनेता विजय की राजनीतिक यात्रा अलग है. वे बिना किसी पुरानी वैचारिक पृष्ठभूमि के राजनीति में आए हैं. उनकी पार्टी TVK अभी सिर्फ दो साल पुरानी है, लेकिन उन्होंने तेजी से अपनी राजनीतिक जगह बना ली है. दक्षिण भारतीय सिनेमा (कोलीवुड) के सुपरस्टार थलपति विजय का पूरा नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है. उनके नाम को लेकर अक्सर लोगों में उनके धर्म को लेकर भ्रम पैदा हो जाता है, इसलिए कई फैन्स को उनकी धार्मिक पृष्ठभूमि के बारे में सही जानकारी नहीं होती.

माता-पिता की लव मैरिज शादी

विजय का जन्म तमिलनाडु के एक कैथोलिक क्रिश्चियन परिवार में हुआ था. उनके पिता एस ए चंद्रशेखर तमिल सिनेमा के जाने-माने निर्देशक हैं और उन्होंने विजय के करियर को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है. उनकी मां शोभा चंद्रशेखर एक प्लेबैक सिंगर रही हैं और उनका संबंध हिंदू धर्म से बताया जाता है. एक इंटरव्यू में विजय ने यह भी बताया था कि उनके माता-पिता ने लव मैरिज की थी.

किस धर्म से आते हैं थलापति विजय

विजय के पिता ईसाई धर्म से जुड़े हैं और उनकी मां हिंदू धर्म से संबंध रखती हैं. लेकिन विजय खुद सार्वजनिक रूप से अपनी धार्मिक पहचान को ज्यादा महत्व देने के बजाय इंसानियत और सामाजिक मूल्यों पर जोर देते हैं. उनकी परवरिश में दोनों धर्मों के संस्कारों का असर दिखाई देता है. कई बार उन्हें अपनी मां के साथ हिंदू मंदिरों में जाते देखा गया है. साथ ही, सार्वजनिक मौकों पर उनके माथे पर चंदन का तिलक और गले में रुद्राक्ष की माला भी नजर आई है, जो उनके मिश्रित पारिवारिक और सांस्कृतिक मूल्यों को दर्शाता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 10 May, 2026 | 07:58 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

मध्य प्रदेश के किस वैरायटी के गेहूं को जीआई टैग मिला है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
धान (चावल)
विजेताओं के नाम
संजीव कुमार, रेवाड़ी, हरियाणा