गेहूं के पास भी नहीं आएगा घुन, बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें बचाव

इन दिनों खेतों में गेहूं की कटाई-मड़ाई चल रही है और गेहूं को स्टोर किया जा रहा है. ऐसे में गेहूं को घुन कीट से बचाना बहुत जरूरी है, क्योंकि घुन खाद्यान्न को खा जाता है. यहां कुछ घरेलू तरीके बताए गए हैं.

अनामिका अस्थाना
नोएडा | Published: 28 Apr, 2025 | 09:00 AM

बाजार में गेहूं का पिसा हुआ आटा आसानी से मिल जाता है. बड़ी-बड़ी कंपनियां गेहूं का आटा बढ़िया पैकेजिंग के साथ बेचती हैं. लेकिन आज भी कुछ लोग ऐसे हैं जो अपने सामने चक्की पर गेहूं पिसवा कर चक्की का आटा खाना पसंद करते हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में लोग लंबे समय तक गेहूं को स्टोर करके भी रखते हैं. लेकिन गेहूं को स्टोर करने में अकसर एक समस्या का सामना करना पड़ता है वह है गेहूं में घुन का लग जाना. तो इस खबर में हम आपको ऐसे ही कुछ आसान से तरीके बताएंगे जिनके इस्तेमाल से आप अपने गेहूं को घुन लगने से बचा सकते हैं.

अच्छे से करें गेहूं की सफाई

गेहूं को स्टोर करने से पहले जरूरी है कि आप अच्छे से उसकी सफाई कर लें. क्योंकि कीड़े असकर गंदगी से आकर्षित होकर आते हैं. इसलिए गेहूं को स्टोर करने से पहले उसे दो-चार बार पानी से धो लें . धोने के बाद गेहूं को अच्छे से धूप में सुखा लें . एक बार जब गेहूं अच्छे से सूख जाए तो उसे एक साफ कंटेनर में स्टोर करें. स्टोर करने से पहले आपको ध्यान रखना होगा कि गेहूं को स्टोर कर नमी वाली जगह से दूर रखें.

नीम की पत्तियों से भगाएं घुन

नीम की पत्तियां नेचुरल रूप से कीटनाशक के रूप में कार्य करती हैं. ऐसे में अगर आप लंबे समय तक गेहूं को स्टोर करके रखना चाहते हैं, तो उसमें नीम की पत्तियों को डाल दें. ऐसी करने से गेहूं में घुन नहीं लगेंगे और अगर गेहूं में घुन पहले से हैं तो वो नीम की गंध से मरने लगेंगे. गेहूं के कंटेनर में हर 3 से 4 हफ्ते में नीम की पत्तियों की बदल सकते हैं.

गेहूं में रखें लहसुन

लहसुन की तेज गंध के कारण घुन और दूसरे कीड़े अनाज के आसपास नहीं भटकते हैं. ऐसा करने के लिए गेहूं के कंटेनर में लहसुन को बिना छीले रख दें. लहसुन की गंध से कीड़े या घुन नहीं आएंगे. एक बार जब लहसुन सूख जाए तो उसे बदल कर ताजा लहसुन रख दें. आप चाहें तो गेहूं के पास माचिस की तीलियां रख सकते हैं. दरअसल, माचिस की तीली में सल्फर होता है और कीड़ों को यह रासायनिक तत्व पसंद नहीं होता है. इसलिए माचिस की तीली को अनाज के पास रखने भर से घुन गायब होने लगते हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 28 Apr, 2025 | 09:00 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Ministry Of Agriculture Guideline Three Departments To Survey Rauin Damage Crops And Farmer Ids To Curb Black Marketing Of Fertilizers

कृषि मंत्रालय का निर्देश- फसल नुकसान का सर्वे करेंगे तीन विभाग, फार्मर आईडी रोकेगी खाद की ब्लैक मार्केटिंग

Mistake Burning Stubble Costly Bihar Agriculture Department Explained How To Save Farmland And Increase Yields

पराली जलाई तो खेत हो जाएगा कमजोर! बिहार कृषि विभाग ने बताया पैदावार बढ़ाने का सबसे आसान तरीका

Bijnor News 125 Buffaloes Landed In Ganges Soon Raid Took Place Teams From Two Districts Continued Searching All Night

Bijnor News: दबिश पड़ते ही गंगा में कूद गईं 125 भैंसें, पूरी रात दो जिलों की टीमें करती रहीं तलाश, पढ़ें पूरा मामला

Paddy Remains Unpurchased From 50000 Farmers In Gondia Maharashtra Farmers Demand To Extend Procurement Deadline

महाराष्ट्र के 50 हजार किसानों से नहीं खरीदी गई धान, परचेज डेडलाइन बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान

Vaigaon Turmeric How To Cultivate Vaigaon Turmeric Farming Maharashtra Farmers

कैंसर दवा बनाने में इस्तेमाल होती है ये हल्दी, मई में करें बुवाई और 8 महीने में फसल तैयार.. कमाई भी होगी तगड़ी

Legendary Singer Asha Bhosle Passes Away At The Age Of 92 Bollywood Music Industry Loss

Asha Bhosle: संगीत जगत में छाया सन्नाटा! 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन, फैंस की आंखें नम