दिल्ली-NCR में आज ऐसा रहेगा मौसम.. हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना

19 अक्टूबर को भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि आने वाले दिनों में बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में एक कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है, जो ताकतवर होकर तमिलनाडु की ओर बढ़ सकता है.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 20 Oct, 2025 | 07:37 AM

Weather Update: इस बार दिवाली पर उत्तर भारत में मौसम काफी बदलता हुआ रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, 20 से 21 अक्टूबर तक दिल्ली-एनसीआर में सुबह के वक्त हल्की धुंध और कोहरा रह सकता है, जिससे ठंड का एहसास बढ़ेगा. दिन में हल्की गर्मी रह सकती है, लेकिन रातें ठंडी बनी रहेंगी. वहीं, एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 200 के ऊपर बना हुआ है और 22 अक्टूबर तक इसमें सुधार की संभावना नहीं है. वहीं, चक्रवाती हवाओं और उत्तर-पूर्वी मॉनसून के कारण कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र के दक्षिणी हिस्सों, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. पुडुचेरी और लक्षद्वीप में भी इसका असर दिखेगा. इन सभी राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को बताया कि अगले कुछ दिनों तक केरल के ज्यादातर जिलों में मध्यम से तेज बारिश  हो सकती है. 19 अक्टूबर को मुंबई की हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई, जहां सुबह 10:03 बजे AQI 150 रहा. MD के अनुसार, कोलाबा में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री ज्यादा था, जबकि न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया. वहां की नमी 86 फीसदी मापी गई. वहीं, दिल्ली में इंडिया गेट और राष्ट्रपति भवन जैसे इलाकों में हल्की धुंध छाई रही. दिवाली पर दो दिन के लिए हरे पटाखों की अनुमति दी गई है, जिससे पहले से बढ़ता प्रदूषण और खराब हो सकता है.

इन राज्यों में आज हो सकती है बारिश

19 अक्टूबर को भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि आने वाले दिनों में बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में एक कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है, जो ताकतवर होकर तमिलनाडु की ओर बढ़ सकता है. IMD के अनुसार, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में अगले सात दिनों तक भारी बारिश की संभावना  है. साथ ही, अरब सागर में भी एक कम दबाव का क्षेत्र बनने के आसार हैं, जो चक्रवाती रूप ले सकता है और उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ सकता है.

हल्की बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

इस दौरान उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बिजली चमकने की संभावना है, जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 30 अक्टूबर तक बादल छाए रहेंगे. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी  की चेतावनी दी गई है, जिससे मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ेगी.

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

वहीं, जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, दिवाली पर राजस्थान में दिन के समय गर्मी महसूस  हो सकती है क्योंकि हवा में शुष्कता बढ़ेगी. हालांकि, शाम होते-होते हल्की ठंडक महसूस होगी. दिवाली के बाद भी मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और बारिश की संभावना नहीं है. ज्यादातर जिलों में तापमान में 1 से 4 डिग्री सेल्सियस तक का फर्क देखने को मिल सकता है. दिवाली के बाद न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है, जबकि दिन का तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. आर्द्रता की बात करें तो दिवाली के दिन यह 25 फीसदी से 50 फीसदी के बीच रह सकती है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 20 Oct, 2025 | 07:31 AM

तोरई की अच्छी पैदावार के लिए क्या जरूरी है?

लेटेस्ट न्यूज़

Egg Production Are Chickens Laying Fewer Eggs Increase Production And Profits With These Easy Methods

Egg Production: मुर्गियां दे रही हैं कम अंडे? इन आसान तरीकों से बढ़ाएं उत्पादन और मुनाफा

Tamil Nadu Government Gives Gifts Fishermen And Elderly People Ahead Of Holi Kalaignar Womens Urimai Scheme

होली से पहले तमिलनाडु सरकार ने मछुआरों और बुजुर्गों को दिया तोहफा, खातों में ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये

Natural Farming Benefits Farmers Low Cost High Profit Sustainable Agriculture Prakritik Kheti Me Fayda

किसानों के लिए गेम चेंजर! प्राकृतिक खेती से कम खर्च में ज्यादा आय कैसे आएगी? यहां जानें पूरा फॉर्मूला

What Bharat Pashudhan Portal Digital Records Make It Easier Livestock Farmers Earn Money And Access Benefits

Bharat Pashudhan पोर्टल क्या है? डिजिटल रिकॉर्ड से पशुपालकों की कमाई और योजनाओं का लाभ होगा आसान

Holi Gulal Made From Cow Dung Ash And Rose Petals Using Beetroot Spinach And Jamun Leaves In Uttar Pradesh

गाय के गोबर की राख और गुलाब की पंखुड़ियों से बनाया गुलाल, चुकंदर, पालक, जामुन की पत्तियों का इस्तेमाल 

Wheat Procurement Start 10 March In Rajasthan Farmers Get Bonus Of Rs 150 Per Quintal

10 मार्च से शुरू होगी गेहूं की खरीदी, किसानों को 150 रुपये क्विंटल मिलेगा बोनस.. मंडियों में तैयारियां शुरू