किसान मजदूर मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंढेर ने एमएसपी गारंटी कानून, अमेरिकी ट्रेड डील समेत किसानों के अन्य मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है. किसान नेता ने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों से वादे किए थे, जिन्हें पूरा नहीं किया गया है. मांग करने या सवाल पूछने पर किसानों को जेल में बंद किया जा रहा है. सरकार के दमनकारी रवैये के खिलाफ और किसानों की मांगें पूरी कराने के लिए गांव-गांव पोस्टर लगाने और विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है.
पंजाब गांवों में पंजाब सरकार के खिलाफ पोस्टर वॉर
किसान मजदूर मोर्चा इंडिया की बैठक चंडीगढ़ के किसान भवन में हुई, इसमें विरोध प्रदर्शन की रूप रेखा तय की गई है. किसान मजदूर मोर्चा के अध्यक्ष सरवन सिंह पंधेर ने चंडीगढ़ में कहा कि भगवंत मान सरकार की पोल खोलने के लिए हमने 25 अगस्त से पंजाब के गांवों में पोस्टर लगाने का फैसला किया है. इन पोस्टरों पर यह नारा लिखा होगा – ‘शंभू-खनौरी ट्रॉली चोर, हमारा चोरी हुआ सामान वापस करो’. ये पोस्टर हर गांव में लगाए जाएंगे.
सरकार किसानों विरोधी काम कर रही
किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि एमएसपी गारंटी कानून, अमेरिकी ट्रेड डील समेत किसानों के अन्य मुद्दों पर राज्य और केंद्र की सरकारें ध्यान नहीं दे रही हैं. उन्होंने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों से वादे किए थे, जिन्हें पूरा नहीं किया गया है. मांग करने या सवाल पूछने पर किसानों को जेल में बंद किया जा रहा है या हाउस अरेस्ट किया जाता है.
VIDEO | Chandigarh: Punjab farmers’ leader and Kisan Mazdoor Morcha president Sarwan Singh Pandher says, “… To expose the Bhagwant Mann government, we have decided to put up posters across villages in Punjab from August 25, carrying the slogan, ‘Shambhu-Khanauri trolley… pic.twitter.com/8vRd84Yqey
— Press Trust of India (@PTI_News) August 13, 2026
31 अगस्त को पूर पंजाब में बड़ा विरोध प्रदर्शन
किसान मजदूर मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि आज हमारी दूसरी घोषणा यह है कि 31 अगस्त 2026 को हम अपनी मांगों को लेकर राज्य भर में सभी डिप्टी कमिश्नर कार्यालयों के बाहर एक दिन का विरोध प्रदर्शन करेंगे. अगर हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो हम 14 सितंबर से पंजाब सरकार के मंत्रियों के खिलाफ पांच दिन का बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे.