आम के बौर आते ही बढ़ी किसानों की चिंता! फलों के झड़ने और कीट से बचाने के लिए अपनाएं एक्सपर्ट के ये टिप्स

Mango Crop Protection Tips: भारत में आम को ‘फलों का राजा’ कहा जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पेड़ों पर लगे अधिकांश आम पकने से पहले ही झड़ जाते हैं? बदलते मौसम, कीट-रोग और पोषण की कमी के कारण किसान भारी नुकसान झेलते हैं. बिहार स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एस.के. सिंह ने किसान इंडिया (Kisan India) को बताया कि, सही तकनीक और खेत की देखभाल से इस समस्या को 40-60% तक कम किया जा सकता है और उत्पादन में 20-30% तक बढ़ोतरी संभव है.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 30 Mar, 2026 | 06:00 AM
1 / 6भारत में आम की खेती में सबसे बड़ी चुनौती है फलों का समय से पहले गिरना. डॉ. एस.के. सिंह के अनुसार, पेड़ पर लगे अधिकांश फल पकने से पहले ही झड़ जाते हैं, खासकर बिहार जैसे राज्यों में बदलते मौसम और तेज हवाओं के कारण.

भारत में आम की खेती में सबसे बड़ी चुनौती है फलों का समय से पहले गिरना. डॉ. एस.के. सिंह के अनुसार, पेड़ पर लगे अधिकांश फल पकने से पहले ही झड़ जाते हैं, खासकर बिहार जैसे राज्यों में बदलते मौसम और तेज हवाओं के कारण.

2 / 6फलों के झड़ने को रोकने के लिए समय पर कीट और रोग नियंत्रण जरूरी है. फफूंद, मिलीबग, थ्रिप्स और फल मक्खी से बचाव के लिए दवा और जैविक विकल्प का सही उपयोग लाभकारी होता है.

फलों के झड़ने को रोकने के लिए समय पर कीट और रोग नियंत्रण जरूरी है. फफूंद, मिलीबग, थ्रिप्स और फल मक्खी से बचाव के लिए दवा और जैविक विकल्प का सही उपयोग लाभकारी होता है.

3 / 6सही हार्मोन और पोषण फलों के टिकाऊ विकास के लिए जरूरी हैं. NAA और GA₃ का छिड़काव फलों की संख्या और आकार बढ़ाता है, जबकि बोरेक्स, जिंक और कैल्शियम नाइट्रेट फलों को मजबूत बनाकर झड़ने से बचाते हैं.

सही हार्मोन और पोषण फलों के टिकाऊ विकास के लिए जरूरी हैं. NAA और GA₃ का छिड़काव फलों की संख्या और आकार बढ़ाता है, जबकि बोरेक्स, जिंक और कैल्शियम नाइट्रेट फलों को मजबूत बनाकर झड़ने से बचाते हैं.

4 / 6हल्की और नियमित सिंचाई से खेत में नमी बनी रहती है. डॉ. एस.के. सिंह के अनुसार, ड्रिप सिंचाई सबसे प्रभावी तरीका है, जिससे पौधों को नियंत्रित पानी मिलता है और फलों के झड़ने की संभावना कम होती है.

हल्की और नियमित सिंचाई से खेत में नमी बनी रहती है. डॉ. एस.के. सिंह के अनुसार, ड्रिप सिंचाई सबसे प्रभावी तरीका है, जिससे पौधों को नियंत्रित पानी मिलता है और फलों के झड़ने की संभावना कम होती है.

5 / 6सूखी और रोगग्रस्त शाखाओं को हटाना जरूरी है. बिना फल वाले मंजरों की छंटाई से पौधे की ऊर्जा सीधे फलों के विकास में लगती है और उत्पादन में सुधार होता है.

सूखी और रोगग्रस्त शाखाओं को हटाना जरूरी है. बिना फल वाले मंजरों की छंटाई से पौधे की ऊर्जा सीधे फलों के विकास में लगती है और उत्पादन में सुधार होता है.

6 / 6स्वच्छ बाग में पौधे स्वस्थ रहते हैं और रोग कम फैलते हैं. डॉ. एस.के. सिंह बताते हैं कि नियमित सफाई से फलों की गुणवत्ता बढ़ती है और उत्पादन में 20-30% तक सुधार संभव है.

स्वच्छ बाग में पौधे स्वस्थ रहते हैं और रोग कम फैलते हैं. डॉ. एस.के. सिंह बताते हैं कि नियमित सफाई से फलों की गुणवत्ता बढ़ती है और उत्पादन में 20-30% तक सुधार संभव है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 30 Mar, 2026 | 06:00 AM
ज्ञान का सम्मान क्विज

भारत की सबसे छोटी गाय नस्ल का नाम क्या है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
उत्तर प्रदेश
विजेताओं के नाम
कन्हैया कुमार रंजन, समस्तीपुर, बिहार

लेटेस्ट न्यूज़