Animal Husbandry: सिर्फ नमक-गुड़ से नहीं चलेगा काम! जानें कैसे मिनरल मिक्सचर बढ़ाएगा पशु का दूध

Dairy Farming Advisory: केवल नमक या गुड़ खिलाना पशुओं की खनिज जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है. जरूरी मिनरल्स की कमी से दूध उत्पादन घट सकता है और पशु की सेहत पर भी असर पड़ता है. पशुपालन एवं डेयरी विभाग (Department of Animal Husbandry & Dairying) के अनुसार पशुओं के आहार में संतुलित मिनरल मिश्रण शामिल करना बेहद जरूरी है, ताकि वे स्वस्थ रहें और उत्पादन बेहतर हो सके.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 28 Feb, 2026 | 09:00 PM
1 / 6अक्सर पशुपालक मानते हैं कि नमक या गुड़ देने से पशुओं की सभी पोषण जरूरतें पूरी हो जाती हैं, लेकिन यह सही नहीं है. पशुओं को कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, जिंक जैसे कई जरूरी खनिज तत्वों की आवश्यकता होती है, जो केवल नमक या गुड़ से पूरी नहीं होती.

अक्सर पशुपालक मानते हैं कि नमक या गुड़ देने से पशुओं की सभी पोषण जरूरतें पूरी हो जाती हैं, लेकिन यह सही नहीं है. पशुओं को कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, जिंक जैसे कई जरूरी खनिज तत्वों की आवश्यकता होती है, जो केवल नमक या गुड़ से पूरी नहीं होती.

2 / 6अगर पशु के शरीर में जरूरी मिनरल्स की कमी हो जाए, तो उसका सीधा असर दूध की मात्रा और गुणवत्ता पर पड़ता है. पशु कमजोर पड़ सकता है और उसकी कार्यक्षमता भी घट सकती है.

अगर पशु के शरीर में जरूरी मिनरल्स की कमी हो जाए, तो उसका सीधा असर दूध की मात्रा और गुणवत्ता पर पड़ता है. पशु कमजोर पड़ सकता है और उसकी कार्यक्षमता भी घट सकती है.

3 / 6जब पशुओं के आहार में संतुलित मिनरल मिश्रण शामिल किया जाता है, तो उनकी हड्डियां मजबूत बनती हैं और शरीर का विकास सही तरीके से होता है. खासकर बढ़ते हुए बछड़ों और दुधारू पशुओं के लिए कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे खनिज बेहद जरूरी होते हैं. इससे पशु लंबे समय तक स्वस्थ और सक्रिय बने रहते हैं.

जब पशुओं के आहार में संतुलित मिनरल मिश्रण शामिल किया जाता है, तो उनकी हड्डियां मजबूत बनती हैं और शरीर का विकास सही तरीके से होता है. खासकर बढ़ते हुए बछड़ों और दुधारू पशुओं के लिए कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे खनिज बेहद जरूरी होते हैं. इससे पशु लंबे समय तक स्वस्थ और सक्रिय बने रहते हैं.

4 / 6मिनरल्स पशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. संतुलित खनिज आहार देने से पशु संक्रमण और मौसमी बीमारियों से बेहतर तरीके से लड़ पाते हैं. अगर पशु बीमार भी पड़ जाए, तो वह जल्दी ठीक हो जाता है और इलाज पर खर्च भी कम आता है.

मिनरल्स पशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. संतुलित खनिज आहार देने से पशु संक्रमण और मौसमी बीमारियों से बेहतर तरीके से लड़ पाते हैं. अगर पशु बीमार भी पड़ जाए, तो वह जल्दी ठीक हो जाता है और इलाज पर खर्च भी कम आता है.

5 / 6पशुओं को सही मात्रा में मिनरल मिलने से उनकी प्रजनन क्षमता में सुधार होता है. गर्भधारण की संभावना बढ़ती है और गर्भपात जैसी समस्याएं कम होती हैं. साथ ही, जन्म लेने वाले बछड़े ज्यादा स्वस्थ और मजबूत होते हैं, जिससे भविष्य में अच्छा दूध उत्पादन सुनिश्चित होता है.

पशुओं को सही मात्रा में मिनरल मिलने से उनकी प्रजनन क्षमता में सुधार होता है. गर्भधारण की संभावना बढ़ती है और गर्भपात जैसी समस्याएं कम होती हैं. साथ ही, जन्म लेने वाले बछड़े ज्यादा स्वस्थ और मजबूत होते हैं, जिससे भविष्य में अच्छा दूध उत्पादन सुनिश्चित होता है.

6 / 6जब पशु पूरी तरह स्वस्थ और पोषित होते हैं, तो उनका दूध उत्पादन स्थिर और अधिक रहता है. दूध की गुणवत्ता भी बेहतर होती है, जिससे बाजार में अच्छी कीमत मिलती है. इसका सीधा फायदा पशुपालकों की आय पर पड़ता है और डेयरी व्यवसाय ज्यादा लाभदायक बनता है.

जब पशु पूरी तरह स्वस्थ और पोषित होते हैं, तो उनका दूध उत्पादन स्थिर और अधिक रहता है. दूध की गुणवत्ता भी बेहतर होती है, जिससे बाजार में अच्छी कीमत मिलती है. इसका सीधा फायदा पशुपालकों की आय पर पड़ता है और डेयरी व्यवसाय ज्यादा लाभदायक बनता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 28 Feb, 2026 | 09:00 PM

लेटेस्ट न्यूज़

Traders Are Protesting Against Wheat Procurement Rules In Rajasthan

राजस्थान में गेहूं खरीदी नियम का विरोध, व्यापारियों ने सरकार को दी चेतावनी.. कर डाली ये मांग

Red Dried Chili Prices Rise Rs 22000 Per Quintal In Guntur Market Red Dried Chili Prices Hike

देश की सबसे बड़ी मंडी में 22000 रुपये क्विंटल हुई लाल सूखी मिर्च, मार्केट में पहुंची 1186 टन उपज

How Keep Dairy Cows Safe In Summer Proper Care Reduce Heat Stress And Improve Milk Production

गर्मी में दुधारू गायों को ऐसे रखें सुरक्षित, सही देखभाल से हीट स्ट्रेस घटेगा और दूध उत्पादन भी रहेगा बेहतर

Mohan Yadav Announces A Major Gift Farmers A Wheat Bonus Jitu Patwari Issues An Open Warning To Government

मोहन यादव का किसानों को बड़ा तोहफा, गेहूं बोनस देने का ऐलान; जीतू पटवारी ने सरकार को दी खुली चेतावनी

Nuclear Explosion Will Reduce Yields Affect Fish And Livestock And Deepen The Food Crisis

परमाणु विस्फोट से घट जाएगी पैदावार, मछली और मवेशियों पर भी पड़ेगा असर.. गहरा जाएगा खाद्य संकट

Goat Farming Vulnerable Dangerous Diseases Which Can Lead Death Within 4 To 24 Hours Warns Scientist Dr Y K Soni

बकरी पालन में खतरनाक बीमारी का खतरा.. 4 से 24 घंटे में हो सकती मौत, वैज्ञानिक डॉ. वाई के सोनी की चेतावनी