सिर्फ एक बार लगाएं ये फसल, 50 साल तक होती रहेगी कमाई! सरकार भी दे रही 50 फीसदी तक सब्सिडी

Bamboo Farming Subsidy: खरीफ सीजन शुरू होते ही किसान ऐसी फसल की तलाश में जुट जाते हैं, जिसमें कम खर्च में ज्यादा मुनाफा मिल सके. ऐसे में बांस की खेती किसानों के लिए किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है. “हरा सोना” कहलाने वाला बांस एक ऐसी फसल है, जो एक बार लगाने पर सालों तक कमाई देती है. खास बात यह है कि सरकार भी किसानों को बांस की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है और राष्ट्रीय बांस मिशन योजना के तहत 50 फीसदी तक अनुदान दे रही है.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 8 May, 2026 | 10:30 PM
1 / 6खरीफ सीजन में किसान ऐसी फसल की तलाश में रहते हैं जिसमें कम लागत लगाकर ज्यादा मुनाफा कमाया जा सके. ऐसे में बांस की खेती किसानों के लिए “हरा सोना” साबित हो सकती है, क्योंकि इसकी मांग लगातार बढ़ रही है और इससे लंबे समय तक अच्छी कमाई की जा सकती है.

खरीफ सीजन में किसान ऐसी फसल की तलाश में रहते हैं जिसमें कम लागत लगाकर ज्यादा मुनाफा कमाया जा सके. ऐसे में बांस की खेती किसानों के लिए “हरा सोना” साबित हो सकती है, क्योंकि इसकी मांग लगातार बढ़ रही है और इससे लंबे समय तक अच्छी कमाई की जा सकती है.

2 / 6किसानों को बांस की खेती के लिए प्रोत्साहित करने हेतु केंद्र सरकार राष्ट्रीय बांस मिशन योजना चला रही है. इस योजना के तहत किसानों को बांस के पौधे लगाने और खेती शुरू करने पर 50 फीसदी तक का भारी अनुदान दिया जाता है, जिससे किसानों पर आर्थिक बोझ काफी कम हो जाता है.

किसानों को बांस की खेती के लिए प्रोत्साहित करने हेतु केंद्र सरकार राष्ट्रीय बांस मिशन योजना चला रही है. इस योजना के तहत किसानों को बांस के पौधे लगाने और खेती शुरू करने पर 50 फीसदी तक का भारी अनुदान दिया जाता है, जिससे किसानों पर आर्थिक बोझ काफी कम हो जाता है.

3 / 6बांस की खेती के लिए जून से जुलाई का समय सबसे उपयुक्त माना जाता है, क्योंकि मानसून के दौरान पौधों को पर्याप्त नमी मिलती है और उनकी बढ़वार तेजी से होती है. वहीं जिन किसानों के पास सिंचाई की सुविधा है, वे फरवरी-मार्च में भी इसकी खेती शुरू कर सकते हैं.

बांस की खेती के लिए जून से जुलाई का समय सबसे उपयुक्त माना जाता है, क्योंकि मानसून के दौरान पौधों को पर्याप्त नमी मिलती है और उनकी बढ़वार तेजी से होती है. वहीं जिन किसानों के पास सिंचाई की सुविधा है, वे फरवरी-मार्च में भी इसकी खेती शुरू कर सकते हैं.

4 / 6बांस की खेती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे एक बार लगाने के बाद किसान करीब 40 से 50 साल तक लगातार पैदावार प्राप्त कर सकते हैं. इससे बार-बार बुवाई का खर्च नहीं आता और किसानों को लंबे समय तक स्थायी आय का स्रोत मिलता रहता है.

बांस की खेती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे एक बार लगाने के बाद किसान करीब 40 से 50 साल तक लगातार पैदावार प्राप्त कर सकते हैं. इससे बार-बार बुवाई का खर्च नहीं आता और किसानों को लंबे समय तक स्थायी आय का स्रोत मिलता रहता है.

5 / 6इस फसल में पानी, खाद और कीटनाशकों की जरूरत बहुत कम पड़ती है. साथ ही पशु भी बांस की फसल को नुकसान नहीं पहुंचाते, जिससे किसानों की मेहनत और रखरखाव का खर्च दोनों कम हो जाते हैं और मुनाफा बढ़ने की संभावना रहती है.

इस फसल में पानी, खाद और कीटनाशकों की जरूरत बहुत कम पड़ती है. साथ ही पशु भी बांस की फसल को नुकसान नहीं पहुंचाते, जिससे किसानों की मेहनत और रखरखाव का खर्च दोनों कम हो जाते हैं और मुनाफा बढ़ने की संभावना रहती है.

6 / 6अगर किसान राष्ट्रीय बांस मिशन योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो वे इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा किसान अपने जिले के कृषि विभाग या नजदीकी सरकारी नर्सरी से संपर्क करके भी योजना से जुड़ी पूरी जानकारी और सहायता प्राप्त कर सकते हैं.

अगर किसान राष्ट्रीय बांस मिशन योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो वे इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा किसान अपने जिले के कृषि विभाग या नजदीकी सरकारी नर्सरी से संपर्क करके भी योजना से जुड़ी पूरी जानकारी और सहायता प्राप्त कर सकते हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 8 May, 2026 | 10:30 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

खरीफ सीजन में सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली फसल कौन सी है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
2585 रुपये प्रति क्विंटल
विजेताओं के नाम
रंजीत महतो- विष्णुपुर, हजारीबाग, झारखंड

लेटेस्ट न्यूज़