Chaitra Navratri: 8 या पूरे 9, इस साल कितने दिनों की होगी नवरात्रि? जानें इसका खास महत्व!

Chaitra Navratri: भारत में नवरात्रि केवल त्योहार नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक ऊर्जा और नई शुरुआत का प्रतीक है. गाजियाबाद के ज्योतिषाचार्य राकेश चतुर्वेदी बताते हैं कि, इस साल चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष 19 मार्च 2026 से शुरू होकर 27 मार्च तक मनाया जाएगा. नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा और साधना की जाती है, जो जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, खुशहाली और समृद्धि लाने में मदद करती है. आइए जानते हैं इस वर्ष के नवरात्रि के महत्व, तारीखें और मां दुर्गा की पूजा का क्रम.

Isha Gupta
नोएडा | Updated On: 17 Mar, 2026 | 09:36 PM
1 / 6इस साल चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष 19 मार्च 2026 से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक मनाया जाएगा. नवरात्रि के ये नौ दिन मां दुर्गा की पूजा और उपासना के लिए अत्यंत पवित्र माने जाते हैं.

इस साल चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष 19 मार्च 2026 से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक मनाया जाएगा. नवरात्रि के ये नौ दिन मां दुर्गा की पूजा और उपासना के लिए अत्यंत पवित्र माने जाते हैं.

2 / 6चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा तिथि पर, यानी 19 मार्च को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष भी मनाया जाएगा. इस दिन नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही नया साल भी प्रारंभ होता है, जो परिवार और धार्मिक अनुष्ठानों में खुशहाली लाने का प्रतीक माना जाता है.

चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा तिथि पर, यानी 19 मार्च को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष भी मनाया जाएगा. इस दिन नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही नया साल भी प्रारंभ होता है, जो परिवार और धार्मिक अनुष्ठानों में खुशहाली लाने का प्रतीक माना जाता है.

3 / 6इस बार नवरात्रि प्रतिपदा तिथि अमावस्या में शुरू हो रही है. शास्त्रों के अनुसार, प्रतिपदा तिथि का सूर्योदय के बाद प्रारंभ होना और अगले दिन सूर्योदय से पहले समाप्त होना विशेष माना जाता है. इसके बावजूद पूरे नौ दिन पूरी तिथियों के साथ नवरात्रि मनाई जाएगी.

इस बार नवरात्रि प्रतिपदा तिथि अमावस्या में शुरू हो रही है. शास्त्रों के अनुसार, प्रतिपदा तिथि का सूर्योदय के बाद प्रारंभ होना और अगले दिन सूर्योदय से पहले समाप्त होना विशेष माना जाता है. इसके बावजूद पूरे नौ दिन पूरी तिथियों के साथ नवरात्रि मनाई जाएगी.

4 / 6चैत्र नवरात्रि प्रतिपदा से नवमी तक लगातार नौ दिनों तक चलती है. शास्त्रों के अनुसार प्रतिपदा तिथि के दिन घटस्थापना करना सबसे शुभ माना गया है. इन नौ दिनों में माता की साधना, उपवास और पूजा से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि आती है.

चैत्र नवरात्रि प्रतिपदा से नवमी तक लगातार नौ दिनों तक चलती है. शास्त्रों के अनुसार प्रतिपदा तिथि के दिन घटस्थापना करना सबसे शुभ माना गया है. इन नौ दिनों में माता की साधना, उपवास और पूजा से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि आती है.

5 / 6नवरात्रि के प्रत्येक दिन मां दुर्गा के अलग रूप की पूजा की जाती है. पहले दिन मां शैलपुत्री, दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन मां चंद्रघंटा, चौथे दिन मां कूष्मांडा, पांचवें दिन मां स्कंदमाता, छठे दिन मां कात्यायनी, सातवें दिन मां कालरात्रि, आठवें दिन मां महागौरी और नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की उपासना की जाती है.

नवरात्रि के प्रत्येक दिन मां दुर्गा के अलग रूप की पूजा की जाती है. पहले दिन मां शैलपुत्री, दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन मां चंद्रघंटा, चौथे दिन मां कूष्मांडा, पांचवें दिन मां स्कंदमाता, छठे दिन मां कात्यायनी, सातवें दिन मां कालरात्रि, आठवें दिन मां महागौरी और नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की उपासना की जाती है.

6 / 6इस साल रामनवमी 26 मार्च को पड़ रही है, जो नवरात्रि के आठवें दिन आती है. इस दिन भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में विशेष पूजा और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.

इस साल रामनवमी 26 मार्च को पड़ रही है, जो नवरात्रि के आठवें दिन आती है. इस दिन भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में विशेष पूजा और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 17 Mar, 2026 | 07:32 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नसीम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़