अलसी के डंठल से बनी जैकेट देख चौंके शिवराज सिंह चौहान, किसानों के लिए खुला कमाई का नया रास्ता

Saurabh Sharma
नोएडा | Published: 14 Sep, 2026 | 01:47 PM

ये वीडियो छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से सामने आए हैं, जहां केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान एक ऐसी जैकेट को देखते नजर आए, जिसे देखकर शायद आपको भी पहली नजर में यकीन न हो कि ये किस चीज से बनी है. दरअसल, ये जैकेट तैयार की गई है अलसी के डंठल से.. जी हां… जिस अलसी को हम आमतौर पर उसके बीज और तेल के लिए जानते हैं, अब उसी अलसी के डंठल से कपड़ा तैयार करने की कोशिश हो रही है.. और खास बात ये है कि इस काम के पीछे ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और उनका हुनर है.. सक्ती में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने ग्रामीण महिलाओं की ओर से लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉल का जायजा लिया. इसी दौरान उन्होंने अलसी के डंठल से तैयार की गई इस जैकेट को देखा और महिलाओं के इस प्रयास की सराहना की.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

लेटेस्ट न्यूज़