Gold Rate: गणेश चतुर्थी पर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव 1,54,720.. चांदी भी फिसली

Gold Price Today: 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई. दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,54,720 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. चांदी भी घटकर 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 14 Sep, 2026 | 11:15 AM

Gold-Silver Rate Today: गणेश चतुर्थी के दिन यानी 14 सितंबर को सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली है. घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव दिल्ली में 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. पिछले सप्ताह भी सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई थी. इस दौरान 24 कैरेट सोना करीब 220 रुपये और 22 कैरेट सोना करीब 200 रुपये तक सस्ता हुआ. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के भाव पर नजर बनी हुई है. स्पॉट गोल्ड 4,363.01 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

दिल्ली समेत इन शहरों में कितना है सोने का भाव?

सोने की कीमतों में शहर के हिसाब से थोड़ा अंतर देखने को मिल रहा है. दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,41,840 रुपये पर है. मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, पुणे और बेंगलुरु जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,570 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,41,690 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,54,620 रुपये और 22 कैरेट 1,41,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

प्रमुख शहरों में सोने के दाम

शहर 22 कैरेट (रुपये/10 ग्राम) 24 कैरेट (रुपये/10 ग्राम)
दिल्ली 1,41,840 1,54,720
मुंबई 1,41,690 1,54,570
अहमदाबाद 1,41,740 1,54,620
चेन्नई 1,41,690 1,54,570
कोलकाता 1,41,690 1,54,570
हैदराबाद 1,41,690 1,54,570
जयपुर 1,41,840 1,54,720
भोपाल 1,41,740 1,54,620
लखनऊ 1,41,840 1,54,720
चंडीगढ़ 1,41,840 1,54,720

अगस्त में सोने के गहनों का निर्यात बढ़ा

सोने के भाव में उतार-चढ़ाव के बीच भारत के रत्न और आभूषण कारोबार से जुड़ी एक अहम तस्वीर भी सामने आई है. रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद के मुताबिक अगस्त में भारत से कुल जेम्स एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 3.14 फीसदी बढ़कर 2.30 अरब डॉलर यानी करीब 21,945.87 करोड़ रुपये पहुंच गया. खास बात यह रही कि सोने के गहनों का निर्यात 11.81 फीसदी बढ़कर 99.98 करोड़ डॉलर यानी लगभग 9,546.12 करोड़ रुपये हो गया. हालांकि चांदी के गहनों के निर्यात में गिरावट रही. इसका निर्यात 39.66 फीसदी घटकर 8.66 करोड़ डॉलर यानी करीब 827.20 करोड़ रुपये रह गया.

चांदी में भी आई गिरावट

सोने के साथ चांदी के भाव में भी सोमवार को नरमी रही. 14 सितंबर की सुबह चांदी की कीमत घटकर 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. पिछले सप्ताह चांदी के भाव में करीब 5,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर का भाव 64.54 डॉलर प्रति औंस रहा. यानी घरेलू और वैश्विक दोनों बाजारों में फिलहाल कीमती धातुओं की कीमतों में दबाव देखने को मिल रहा है.

सोने और चांदी के दाम आगे किस दिशा में जाएंगे, यह अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल, करेंसी में बदलाव और घरेलू मांग जैसे कई कारकों पर निर्भर करेगा. खासकर त्योहारी सीजन में मांग बढ़ने पर घरेलू बाजार में कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

लेटेस्ट न्यूज़