तमिलनाडु के धर्मपुरी जिले में गणेश चतुर्थी पर फूलों के दाम तेजी से बढ़ गए हैं. जिले के थोक और खुदरा बाजारों में फूलों की कीमतों में बड़ा उछाल आया है. मांग बढ़ने और मौसम खराब रहने से सप्लाई कम हुई है. इसके चलते चमेली और क्रॉसेंड्रा जैसे फूलों के दाम करीब दोगुने हो गए हैं. स्टार जैस्मिन (सन्ना मल्लि) का भाव 500 से बढ़कर 1,000 रुपये किलो हो गया. रॉयल जैस्मिन 800 रुपये किलो और मैग्नोलिया 400 रुपये किलो तक पहुंच गया है. ओलियंडर की कीमत किस्म के हिसाब से 350 से 400 रुपये किलो है.
धर्मपुरी में अनुकूल मौसम के कारण हर साल करीब 8,300 हेक्टेयर में क्रॉसेंड्रा, चमेली, गुलदाउदी और कई अन्य फूलों की खेती होती है. आमतौर पर जिले में कम बारिश फूलों की खेती के लिए अनुकूल मानी जाती है. इससे फूल अच्छी तरह खिलते हैं और बाजार में नियमित सप्लाई बनी रहती है. लेकिन इस साल अल नीनो और मौसम में बदलाव का असर फूलों की खेती पर भी पड़ा है. बारिश कम होने से फूलों की सप्लाई घट गई है. वहीं, त्योहारों के सीजन में फूलों की मांग बढ़ने से कीमतों में तेजी आई है.
धर्मपुरी में फूलों के दाम बढ़े, क्रॉसेंड्रा 1,600 रुपये किलो
व्यापारियों के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते में बाजार में फूलों के दाम करीब दोगुने हो गए हैं. कम सप्लाई और बढ़ती मांग के कारण आने वाले दिनों में भी कीमतों में तेजी बनी रहने की संभावना है. फूल व्यापारी आर. रविंद्रन ने द न्यू इंडियन एक्सप्रेस को कहा कि पिछले एक हफ्ते में लगभग सभी फूलों के दाम तेजी से बढ़े हैं. क्रॉसेंड्रा की कीमत 700 रुपये से बढ़कर 1,600 रुपये प्रति किलो हो गई है. स्टार जैस्मिन (सन्ना मल्लि) का भाव 500 से बढ़कर 1,000 रुपये किलो हो गया है.
रॉयल जैस्मिन 800 रुपये किलो
इसी तरह रॉयल जैस्मिन 800 रुपये किलो और मैग्नोलिया 400 रुपये किलो तक पहुंच गया है. ओलियंडर की कीमत किस्म के हिसाब से 350 से 400 रुपये किलो है. वहीं, गुलदाउदी का भाव भी 120 से बढ़कर 240 रुपये किलो हो गया है. व्यापारी के मुताबिक, त्योहार के दौरान मांग बढ़ने से लगभग सभी फूलों की कीमतों में 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है.
दिवाली तक जारी रहेगा असर
धर्मपुरी बस स्टैंड की फूल व्यापारी बी. सेल्वी ने कहा कि इस सीजन में विनायक की मूर्तियों की सजावट के लिए फूलों की मांग बढ़ गई है. इसके अलावा लोग घरों में पूजा-पाठ भी कर रहे हैं, जिसके लिए बड़ी मात्रा में फूलों की जरूरत पड़ रही है. महीने की शुरुआत में कई शुभ मुहूर्त होने से भी फूलों की मांग बढ़ी थी. कृषि विपणन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, त्योहारों के कारण फूलों की मांग दिवाली तक बनी रहने की उम्मीद है. आने वाले हफ्तों में कीमतों में कुछ कमी आ सकती है. इसके बाद पूजा की छुट्टियों और फिर दिवाली के दौरान फूलों के दाम दोबारा बढ़ सकते हैं.