भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है. IMD के मुताबिक, सोमवार 14 सितंबर को देश के 23 राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है. इनमें दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्से भी शामिल हैं. IMD ने कहा है कि दिल्ली और आसपास के नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में सोमवार को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक हो सकती है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
उत्तर प्रदेश के मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, झांसी, कानपुर, इटावा, सोनभद्र, मिर्जापुर, सीतापुर, उन्नाव, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मैनपुरी, गाजीपुर, बलिया, बांदा, प्रयागराज, देवरिया, गोंडा, बलरामपुर और गोरखपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. इन इलाकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बिहार के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. गया, पूर्वी चंपारण, रोहतास, नवादा, लखीसराय, मुंगेर, नालंदा, बक्सर, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, अररिया, बेगूसराय और खगड़िया में मौसम खराब रहने की संभावना है.
हिमाचल के 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
वहीं, पड़ोसी राज्य झारखंड के रामगढ़, बोकारो, रांची, हजारीबाग, जमशेदपुर, पलामू, खूंटी और दुमका में भी बारिश और आंधी का अलर्ट है. इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है. वहीं, मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. कांगड़ा, सिरमौर, शिमला, मंडी, चंबा, कुल्लू और सोलन में मौसम खराब रहने का अनुमान है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
जम्मू-कश्मीर के 9 जिलों में भी बारिश और आंधी का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम, कठुआ, जम्मू, शोपियां, डोडा, राजौरी, पुंछ, किश्तवाड़ और अनंतनाग में भी भारी बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने इन इलाकों में भी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. IMD के मुताबिक, सोमवार को पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना है. पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व मेदिनीपुर, दार्जिलिंग, हावड़ा, बांकुड़ा, झारग्राम, दक्षिण 24 परगना, कोलकाता, नदिया, अलीपुरद्वार, बीरभूम और कलिम्पोंग में मौसम खराब रह सकता है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
पंजाब के 7 जिलों में भी बारिश-आंधी का अलर्ट
वहीं, पंजाब के पठानकोट, बरनाला, लुधियाना, चंडीगढ़, जालंधर, गुरदासपुर और पटियाला में भी भारी बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की गई है. इन इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है. राजस्थान के 10 जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के अजमेर, भरतपुर, उदयपुर, जयपुर, भीलवाड़ा, सवाई माधोपुर, बारां, कोटा, पाली और बीकानेर में भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.