फल वाले से हालचाल, मोबाइल से पेमेंट… सीएम मोहन यादव का ऐसा अंदाज पहले कभी नहीं देखा
10 जुलाई की रात भोपाल की न्यू मार्केट में एक खास नजारा दिखा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बिना किसी भारी सुरक्षा और तामझाम के आम जनता के बीच पहुंचे. उन्होंने ठेले से फल खरीदे, विक्रेता से बात की और डिजिटल पेमेंट कर सादगी का परिचय दिया. एक सीएम ने न केवल ट्रैफिक नियमों का पालन किया, बल्कि सिर्फ दो वाहनों के साथ पहुंचे और 15 मिनट में लौट भी गए. उनके इस सहज अंदाज़ ने लोगों को हैरान कर दिया और सोशल मीडिया पर खूब तारीफें बटोरीं.

भोपाल की न्यू मार्केट में अचानक पहुंचे सीएम मोहन यादव, जनता से मिले, हालचाल जाना और सादगी से सबका दिल जीत लिया. लोग बोले ये हैं हमारे असली जननेता.

ना सुरक्षा घेरे का शोर, ना VIP स्टाइल CM सीधे पहुंचे ठेले पर, फल खरीदे और जेब से मोबाइल निकालकर UPI पेमेंट कर दिया.

बाजार में मौजूद लोग चौंक गए जब देखा कि सामने खड़ा शख्स कोई और नहीं, बल्कि खुद प्रदेश का मुख्यमंत्री है जो बिल्कुल आम इंसान की तरह मिल रहा है.

फल विक्रेता से बातचीत करते हुए सीएम मोहन यादव ने जाना उसका हाल, पूछा कारोबार कैसा चल रहा है भैया? इस अपनापन ने हर किसी को छू लिया.

ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए सादगी से पहुंचे सीएम, सिर्फ दो गाड़ियों के काफिले में आए और 15 मिनट में खरीददारी कर चुपचाप लौट भी गए.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सीएम का आम जनता वाला अंदाज, लोग कर रहे तारीफ. ऐसे सादगी भरे नेता अब कम ही देखने को मिलते हैं.
Get Latest Farming Tips , Crop Updates , Government Schemes , Agri News , Market Rates , Weather Alerts , Equipment Reviews and Organic Farming News only on KisanIndia.in
तरबूज की खेती किस सीजन में की जाती है?
9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp