Tips and Tricks: बार-बार सूख जाता है अदरक? बस स्टोर करते समय कर लें ये काम, महीनों तक रहेगा फ्रेश

Tips To Store Ginger: अदरक लगभग हर भारतीय रसोई का अहम हिस्सा है, लेकिन अक्सर लोग इसे ज्यादा दिनों तक ताजा रखने में परेशानी महसूस करते हैं. कई बार गलत तरीके से स्टोर करने के कारण अदरक जल्दी सूख जाता है या खराब होने लगता है. ऐसे में बिहार कृषि विभाग ने कुछ आसान और सही तरीके बताए हैं जो अदरक को लंबे समय तक फ्रेश रख सकता है. खास बात यह है कि इन तरीकों से न सिर्फ अदरक की ताजगी बनी रहती है, बल्कि उसका स्वाद और उपयोगिता भी लंबे समय तक बरकरार रहती है.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 21 May, 2026 | 12:41 PM
1 / 6अदरक को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने के लिए उसे अच्छी तरह सुखाकर पेपर में लपेटकर फ्रिज में रखना सबसे असरदार तरीका माना जाता है. इससे अदरक में नमी कम रहती है और वह जल्दी खराब नहीं होता.

अदरक को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने के लिए उसे अच्छी तरह सुखाकर पेपर में लपेटकर फ्रिज में रखना सबसे असरदार तरीका माना जाता है. इससे अदरक में नमी कम रहती है और वह जल्दी खराब नहीं होता.

2 / 6अगर घर में अदरक अधिक मात्रा में मौजूद है, तो उसे सुखाकर पाउडर तैयार किया जा सकता है. अदरक पाउडर लंबे समय तक सुरक्षित रहता है और चाय, मसालों व घरेलू नुस्खों में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.

अगर घर में अदरक अधिक मात्रा में मौजूद है, तो उसे सुखाकर पाउडर तैयार किया जा सकता है. अदरक पाउडर लंबे समय तक सुरक्षित रहता है और चाय, मसालों व घरेलू नुस्खों में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.

3 / 6अदरक को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करने से उसकी ताजगी लंबे समय तक बनी रहती है. यह तरीका खासतौर पर रोजाना उपयोग करने वालों के लिए काफी सुविधाजनक होता है.

अदरक को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करने से उसकी ताजगी लंबे समय तक बनी रहती है. यह तरीका खासतौर पर रोजाना उपयोग करने वालों के लिए काफी सुविधाजनक होता है.

4 / 6मिट्टी के बर्तन में अदरक स्टोर करना एक पारंपरिक और असरदार तरीका है. इससे अदरक को प्राकृतिक ठंडक मिलती है और वह जल्दी सूखने या सड़ने से बचा रहता है.

मिट्टी के बर्तन में अदरक स्टोर करना एक पारंपरिक और असरदार तरीका है. इससे अदरक को प्राकृतिक ठंडक मिलती है और वह जल्दी सूखने या सड़ने से बचा रहता है.

5 / 6अदरक को स्टोर करने से पहले उसे पानी से धोने की बजाय सूखा रखना ज्यादा बेहतर माना जाता है, क्योंकि ज्यादा नमी अदरक को जल्दी खराब कर सकती है.

अदरक को स्टोर करने से पहले उसे पानी से धोने की बजाय सूखा रखना ज्यादा बेहतर माना जाता है, क्योंकि ज्यादा नमी अदरक को जल्दी खराब कर सकती है.

6 / 6सही तरीके से स्टोर किया गया अदरक कई महीनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे न सिर्फ बार-बार बाजार जाने की जरूरत कम होती है, बल्कि अदरक लंबे समय तक फ्रेश और उपयोगी बना रहता है.

सही तरीके से स्टोर किया गया अदरक कई महीनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे न सिर्फ बार-बार बाजार जाने की जरूरत कम होती है, बल्कि अदरक लंबे समय तक फ्रेश और उपयोगी बना रहता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

लेटेस्ट न्यूज़