Gold Rate: सोने की कीमत में फिर उछाल! 24 कैरट गोल्ड पहुंचा 1.64 लाख के पार, चांदी हुई सस्ती

Gold Rate Today: कमजोर अमेरिकी डॉलर और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के बीच सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन तेजी आई है. दिल्ली में 24 कैरट सोना 1,64,130 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरट सोना 1,50,460 रुपये पर पहुंच गया. वहीं, तीन दिन स्थिर रहने के बाद चांदी 100 रुपये सस्ती होकर 2,59,900 रुपये प्रति किलो हो गई.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 25 Aug, 2026 | 10:28 AM

Gold-Silver Rate Today: सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है. कमजोर अमेरिकी डॉलर और दुनियाभर के बाजारों में बढ़ती हलचल के बीच सोने की मांग मजबूत हुई है. घरेलू बाजार में भी सोना लगातार दूसरे दिन मजबूत हुआ है. वहीं, इंडस्ट्रियल डिमांड यानी औद्योगिक मांग कमजोर रहने से चांदी के भाव पर दबाव आया है. आज दिल्ली में 24 कैरट सोने की कीमत 10 रुपये बढ़कर 1,64,130 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. दूसरी तरफ, दिल्ली में एक किलो चांदी 100 रुपये सस्ती होकर 2,59,900 रुपये पर आ गई है.

लगातार दूसरे दिन सोने में तेजी

सोने के भाव में हाल के दिनों में अच्छी तेजी देखने को मिली है. 23 अगस्त की स्थिरता से पहले लगातार तीन दिनों में 24 कैरट सोना 8,120 रुपये और 22 कैरट सोना 7,450 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ था. इसके बाद एक दिन भाव स्थिर रहे और अब फिर लगातार दो दिनों में सोने की कीमत में तेजी आई है. इन दो दिनों में 24 कैरट सोना कुल 890 रुपये और 22 कैरट सोना 810 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है.

दिल्ली समेत बड़े शहरों में सोने के भाव

देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है. दिल्ली, लखनऊ और जयपुर में 24 कैरट सोने का भाव 1,64,130 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरू और हैदराबाद में यह 1,63,980 रुपये है.

शहर 24 कैरट(₹/10 ग्राम) 22 कैरट(₹/10 ग्राम)
दिल्ली 1,64,130 1,50,460
मुंबई 1,63,980 1,50,310
कोलकाता 1,63,980 1,50,310
चेन्नई 1,63,980 1,50,310
बेंगलुरू 1,63,980 1,50,310
हैदराबाद 1,63,980 1,50,310
लखनऊ 1,64,130 1,50,460
पटना 1,64,030 1,50,360
जयपुर 1,64,130 1,50,460
अहमदाबाद 1,64,030 1,50,360

तीन दिन बाद सस्ती हुई चांदी

चांदी की कीमत में आज गिरावट आई है. लगातार तीन दिनों तक भाव स्थिर रहने के बाद अब एक किलो चांदी 100 रुपये सस्ती हुई है. इससे पहले लगातार दो दिनों में चांदी 10,500 रुपये प्रति किलो तक महंगी हुई थी. उससे पहले 19 अगस्त को इसमें 5,000 रुपये की गिरावट आई थी. दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में आज एक किलो चांदी 2,59,900 रुपये पर बिक रही है. वहीं चेन्नई में इसका भाव 2,75,100 रुपये है. यानी इन चार बड़े शहरों में चांदी सबसे महंगी चेन्नई में है.

क्यों बढ़ रहा है सोने का भाव?

बाजार के जानकारों के मुताबिक, कमजोर अमेरिकी डॉलर और सुरक्षित निवेश की मांग से सोने को सपोर्ट मिल रहा है. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने भी निवेशकों की चिंता बढ़ाई है. ऐसे माहौल में निवेशक अक्सर सोने जैसे सुरक्षित विकल्पों की तरफ रुख करते हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत बढ़ी है. स्पॉट गोल्ड करीब 1 फीसदी यानी 42.45 डॉलर बढ़कर 4,646.54 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया.

वहीं चांदी करीब 69 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर स्थिर रही. इसलिए घरेलू बाजार में भी सोने की कीमतों में तेजी का असर देखने को मिल रहा है, जबकि औद्योगिक मांग कमजोर होने से चांदी फिलहाल दबाव में है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

लेटेस्ट न्यूज़