सीतापुर के बागों से विदेशों तक… अकील मियां के आमों की कहानी, जिसने गांव को बनाया ग्लोबल
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के छोटे से गांव औरंगाबाद में आम की खुशबू अब खाड़ी देशों तक पहुंच रही है. किसान अकील अहमद ने अपनी विरासत को मेहनत और दूरदर्शिता से करोड़ों के कारोबार में बदल दिया, जिससे गांव और प्रदेश को ग्लोबल पहचान मिली है.
1 / 6

औरंगाबाद गांव के अकील अहमद के आम अब खाड़ी देशों तक पहुंचते हैं, जो कभी सिर्फ दिल्ली और पंजाब की मंडियों में बिकते थे.
2 / 6

अकील के पिता ने 1940 में मलिहाबाद से आकर आम की खेती शुरू की थी, जिसे अब अकील ने करोड़ों के कारोबार में बदल दिया है.
3 / 6

अब अकील को बाजार नहीं जाना पड़ता, देश-विदेश के व्यापारी खुद गांव आकर आम खरीदते हैं और सौदा फाइनल करते हैं.
4 / 6

100 एकड़ में फैले आम के बाग, जिनकी खुशबू और मिठास दूर-दराज के बाजारों को भी खींच लाती है.
5 / 6

'एक जनपद, एक उत्पाद' योजना के तहत सीतापुर के आम को पहचान मिली.
6 / 6

किसान अकील अहमद ने अपने बाप-दादा की आम की खेती को ऐसा रूप दिया कि अब उनके बागों का स्वाद खाड़ी देशों तक पहुंच रहा है.
Get Latest Farming Tips , Crop Updates , Government Schemes , Agri News , Market Rates , Weather Alerts , Equipment Reviews and Organic Farming News only on KisanIndia.in
Published: 3 Jun, 2025 | 05:48 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज
भारत की सबसे छोटी गाय नस्ल का नाम क्या है?
9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp
सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
उत्तर प्रदेश
विजेताओं के नाम
कन्हैया कुमार रंजन, समस्तीपुर, बिहार