PM Kisan के ये दो जरूरी काम नहीं करने वाले 20वीं किस्त रह जाएंगे वंचित, ये है बड़ी वजह

पीएम किसान योजना की शुरुआत सीमांत और छोटी जोत वाले किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए की गई है. इस योजना के तहत सरकार किसानों को हर साल 6,000 रुपये की सहायता देती है, जो 2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में किसानों को मिलती है.

वेंकटेश कुमार
नई दिल्ली | Updated On: 17 Jun, 2025 | 08:00 PM

केंद्र सरकार जल्द ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 20वीं किस्त जारी कर सकती है, जो जून तक आने की उम्मीद है. हालांकि, अभी आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं हुआ है. किस्त जारी होने पर पात्र किसानों के बैंक खातों में सीधे 2,000 रुपये भेजे जाएंगे. लेकिन कई किसानों को यह किस्त नहीं मिल पाएगी अगर उन्होंने जरूरी औपचारिकताएं पूरी नहीं की हैं. क्योंकि सरकार ने सभी लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है. अगर ई-केवाईसी पूरा नहीं हुआ है तो किसान सूची से बाहर हो सकते हैं.

इसके अलावा, किसानों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका आधार उनके बैंक खाते से सही तरीके से लिंक हो. क्योंकि पहले भी पेमेंट फेल होने के मामले सामने आए हैं, जिनमें खाता संख्या, IFSC कोड की गलती या बैंक खाता बंद होने जैसी वजहें शामिल थीं. इसके अलावा, स्थानीय अधिकारियों द्वारा जमीन के कागजों की जांच भी योजना का एक जरूरी हिस्सा है. जिन किसानों के भूमि रिकॉर्ड अधूरे या अप्रमाणित हैं, उनकी किस्त में देरी हो सकती है या आवेदन रद्द भी हो सकता है.

पेमेंट स्टेटस चेक करने की सलाह दी गई है

कृषि मंत्रालय ने सभी लाभार्थियों से PM-KISAN पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन और पेमेंट स्टेटस चेक करने की सलाह दी है. जिन किसानों को किसी तरह की दिक्कत हो रही है, उन्हें कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या अपने नजदीकी कृषि अधिकारियों से संपर्क करने को कहा गया है, ताकि समय रहते समस्या का हल निकाला जा सके.

तीन किस्तों में मिलते हैं 6000 रुपये

बता दें कि पीएम किसान योजना एक केंद्रीय सेक्टर की स्कीम है. इस योजना की शुरुआत सीमांत और छोटी जोत वाले किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए की गई है. इस योजना के तहत सरकार किसानों को हर साल 6,000 रुपये की सहायता देती है, जो 2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में किसानों को मिलती है. खबरों के मुताबिक, 9 करोड़ से ज्यादा किसान 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, पीएम मोदी ने 19वीं किस्त फरवरी महीने के दौरान 2025 में बिहार में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान जारी की थी.

कैसे करें eKYC अपडेट

  • आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
  • इसके बाद Farmers Corner सेक्शन में क्लिक करें.
  • फिर e-KYC ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अपना आधार नंबर दर्ज करें.
  • स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को सही तरीके से भरें.
  • उसके बाद, आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा.
  • OTP डालते ही आपका eKYC प्रोसेस पूरा हो जाएगा.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 17 Jun, 2025 | 07:55 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नसीम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़

Imd Weather Alert Heavy Rain Thunderstorm 70kmph Winds India Delhi Up Bihar States Forecast March 2026

हो जाएं सावधान: 11 राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, 70 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

Agriculture News Live Updates 24th March 2026 Monday Pm Kisan Yojana Weather Updates Pm Fasal Bima Yojana Krishi Samachar Farmers Schemes Aaj Ki Latest News

LIVE बुदनी में कृषि नवाचारों का महाकुंभ शुरू, राष्ट्रीय कृषि उदय एक्सपो–2026 में आज किसानों से बात करेंगे कृषि मंत्री

Government Fix Bt Cotton Seed Prices Before Kharif Season Begins

खरीफ सीजन शुरू होने से पहले बीटी कपास बीज के दाम तय करेगी सरकार, MRP बढ़ने की है बहुत कम उम्मीद

Chaitra Navratri 2026 Day 6 Maa Katyayni Significance Puja Vidhi

Chaitra Navratri: नवरात्रि के छठे दिन इस तरह करें मां कात्यायनी की पूजा, पूरी होगी मन की हर इच्छा!

Tips For Farmers Green Manure Benefits For Soil Health Low Cost High Yield

सिर्फ 2-3 सीजन में बदलेगी मिट्टी की किस्मत! जानें ग्रीन मैन्योर से कम लागत में बंपर पैदावार का सीक्रेट

Government Alert On West Asia Tensions Pm Modi Says Lok Sabha There No Shortage Fertilizers Farmers

West Asia तनाव पर सरकार अलर्ट, लोकसभा में पीएम मोदी बोले किसानों के लिए खाद की कोई कमी नहीं होगी