वैज्ञानिकों ने बनाई गजब की मशीन, बिना जुताई के करें फसल बुवाई..खाद छिड़काव में करेगी काम

भोपाल के केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान ने 'प्री इमरजेंस हरबीसाइड एप्लीकेटर कम प्लांटर' मशीन विकसित की है, जिससे बिना जुताई के खरीफ फसलों की बुवाई, खरपतवार नियंत्रण और यूरिया छिड़काव संभव है.

वेंकटेश कुमार
नोएडा | Updated On: 27 May, 2025 | 06:27 PM

बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा और पंजाब सहित लगभग पूरे देश में खरीफ फसल की बुवाई शुरू हो गई है. किसान खेती को आसान और कम खर्चीला बनाने के लिए तरह-तरह की मशीनों का इस्तेमाल कर रहे हैं. हालांकि, इसके बावजूद भी खेती में लागत कम होने बजाए बढ़ती जा रही है. लेकिन अब किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है. भोपाल स्थित केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान ने एक ऐसा कृषि यंत्र का आविष्कार किया है, जिससे फसल की बुवाई करना आसान और खेती करना कम खर्चीला हो जाएगा.

दरअसल, भोपाल स्थित केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान के द्वारा किसानों के लिए एक से बढ़कर एक यंत्र तैयार किए जाते हैं. इन यंत्रों की मदद से जहां किसानों का कृषि कार्य आसान होता है, वहीं दूसरी तरफ उसकी फसल लागत भी कम होती है और उत्पादन बढ़ता है. हाल ही में केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान ने ऐसी ही एक मशीन का निर्माण किया है, जिसे प्री इमरजेंस हरबी साइड एप्लीकेटर कम प्लांटर कहा जाता है. इस मशीन के द्वारा खासतौर से खरीफ फसलों की बुवाई की जाती है.

इस मशीन से ले सकते हैं ये काम

इस मशीन से किसान मोटे अनाज की बुवाई भी कर सकते हैं. खास बात यह है कि इस मशीन की मदद से किसान बिना जुताई के सीधे बुवाई कर सकते हैं. साथ ही इसकी मदद से आप खरपतवार को नियंत्रित करने के लिए  कीटनाशकों का भी स्प्रे कर सकते हैं. इसके अलावा मशीन के द्वारा बुवाई के समय ही यूरिया का छिड़काव भी किया जा सकता है. एक्सपर्ट का कहना है कि यह कृषि मशीन आने वाले समय में खेती में क्रांति लाने का काम करेगी. इससे खेती में लागत कम होगी और किसानों की कमाई बढ़ेगी. इस मशीन से पूरे देश के किसानों को खेती करनी चाहिए.

15 फीसदी तक बढ़ जाता है उत्पादन

अगर इस मशीन की खासियत की बात करें, तो किसान इससे तीन तरह का काम ले सकते हैं. इस मशीन की मदद से किसानों को जहां खरपतवार की समस्या से छुटकारा मिलता है, वहीं इससे जुताई करने पर खर्च भी बचता है. यही नहीं इससे 10 से 15 फीसदी तक उत्पादन भी बढ़ जाता है जो किसानों के लिए किसी वरदान से काम नहीं है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 27 May, 2025 | 06:20 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

खरीफ सीजन में सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली फसल कौन सी है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
2585 रुपये प्रति क्विंटल
विजेताओं के नाम
रंजीत महतो- विष्णुपुर, हजारीबाग, झारखंड

लेटेस्ट न्यूज़

Bihar Fish Feed Production Reaches 50000 Tonnes Fish Farming Business

मछली से जुड़े इस कारोबार में बिहार का बजा डंका, किसानों की बढ़ गई कमाई.. लोगों को मिला रोजगार

Fusarium Wilt Disease In Watermelon Muskmelon Crops Treatment Trichoderma Fungal Infection Control

तरबूज-खरबूजे की फसल में तेजी से फैल रही ये खतरनाक बीमारी! समय रहते नहीं संभले तो होगा भारी नुकसान

Tips And Tricks How To Identify Chemically Ripened Mangoes Fssai Advisory For Fruits Calcium Carbide Se Pake Aam Ki Pehchan

बाजार से आम खरीदने से पहले हो जाएं सावधान! इस आसान टेस्ट से मिनटों में करें कार्बाइड से पके आम की पहचान

Bihar Ministers List 2026 Full Cabinet Reshuffle Samrat Choudhary Government

राम कृपाल यादव से छिना कृषि विभाग, विजय सिन्हा को दोबारा मिली कमान, देखें किसको मिला कौन सा विभाग

Up Become India Biggest Fruit Export Hub Shivraj Big Announcement Fruit Horizon 2026

UP बनेगा फलों का सुपरहब… फ्रूट होराइजन 2026 से किसानों और निर्यातकों को मिला बड़ा विजन

Mung Ki Kheti Moong Seed Treatment Before Sowing Organic Methods Trichoderma Benefits To Increase Crop Yield

किसान ध्यान दें! मूंग बोने से पहले बीजों पर डालें ये चीज, फसल में नहीं लगेगी बीमारी, पैदावार भी होगी दोगुनी!