पंतनगर विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि, 72 घंटे तक बैक्टीरिया से लड़ने वाले प्लास्टिक का किया निर्माण

विश्वविद्यालय के कुलपति ने बताया कि इस तकनीक के इस्तेमाल के लिए उन्हें भारत सरकार की एक परियोजना के तहत 36 लाख रुपये दिए गए थे. उन्होंने बताया कि साल 2023  मे भारत सरकार द्वारा इस प्लास्टिक को पेटेंट मिल चुका है

अनामिका अस्थाना
नोएडा | Published: 5 Sep, 2025 | 09:16 PM

देशभर के कृषि विश्नविद्यालयों और उनमें पढ़ाने वाले कृषि वैज्ञानिकों का उद्देश्य यही रहता है कि वे किस तरह देश के कृषि क्षेत्र में क्रांति लाएं और किसानों को सीधे तौर पर मदद पहुंचाएं. अब इसी कड़ी में उत्तराखंड के गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के वैज्ञानिकों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. दरअसल, इन वैज्ञानिकों ने एक ऐसी प्लास्टिक बनाई है जो कि बैकटीरिया से लड़ने में सक्षम है. बता दें कि, इस प्लास्टिक के निर्माण से स्वास्थय और खाद्यान्न क्षेत्र में होने वाले प्लास्टिक उपकरणों को सुरक्षित किया जा सकेगा.

10 साल के शोध के बाद मिली सफलता

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय में रसायन विज्ञान विभाग के प्राध्यापक और उनकी टीम ने करीब 10 साल का गहन शोध किया. इन 10 सालों के शोध और मेहनत का ही नतीजा है कि वे इस तरह की प्लास्टिक को विकिसित कर आए. बता दें कि, वैज्ञानिकों द्वारा बनाई गई इस प्लास्टिक की सबसे खास बात ये भी हगै कि ये प्लास्टिक पानी के संपर्क में आने के बाद भी 72 घंटे तक बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता रखता है. यानी कि, ये प्लास्टिक बैक्टीरिया से संक्रमित नहीं होता और आसपास की चीजों को भी सुरक्षित रखता है.

Uttarakhand News

छात्रों को जानकरी देते हुए वैज्ञानिक (Photo Credit- Canva )

इंसानों की सेहत के लिए फायदेमंद

पंतनगर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा बनाई गई इस प्लास्टिक की एक खासियत ये भी है कि इसको बनाने में किसी भी तरही को कार्बनिक रसायनों (केमिकल्स) का इस्तेमाल नहीं किया गया है . जिसके कारण पर्यावरण को भी सुरक्षित रखा जा सकता है. बता दें कि, ये प्लास्टिक व्यापर करने के लिहाज से बहुत काम की चीज साबित हो सकती है. क्योंकि इस प्लास्टिक को बनाने में बेहद ही सरल तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, साथ ही इंसानों की सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित होगी.

सरकार से मिला पेटेंट

समाचार एजेंसी प्रसार भारती के अनुसार, विश्वविद्यालय के कुलपति ने बताया कि इस तकनीक के इस्तेमाल के लिए उन्हें भारत सरकार की एक परियोजना के तहत 36 लाख रुपये दिए गए थे. उन्होंने बताया कि साल 2023  मे भारत सरकार द्वारा इस प्लास्टिक को पेटेंट मिल चुका है. उन्होंने आगे शोध कार्य को एक बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धि  बताया और शोध करने वाली शोध टीम को बधाई भी दी. उनका मानना है कि यह प्लास्टिक भविष्य में स्वास्थ्य क्षेत्र, खाद्य पैकेजिंग, पानी की बोतलों और घरेलू उपयोग की वस्तुओं में इस्तेमाल की जाएगी. बता दें कि , इस तकनीक की मदद से ऐसे उपकरण बनाए जा सकेंगे जो बैक्टीरिया और अन्य सूक्ष्म जीवों से बचाव करने में कारगर साबित होगा.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 5 Sep, 2025 | 09:16 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नसीम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़

Indias Basmati Rice Exports Likely To Remain Stable Despite West Asia Tensions Crisil Ratings Report

CRISIL रिपोर्ट: होर्मुज संकट के बीच भी भारत के बासमती चावल की वैश्विक मांग मजबूत, निर्यात में 2 प्रतिशत तक बढ़ोतरी संभव

Mustard Seed Prices Fall Below Msp In Haryana Farmers Suffer Losses Of Up To Rs 700 Per Quintal

MSP से कम हुआ सरसों का रेट, किसानों को 700 रुपये क्लिंटल तक नुकसान.. कब शुरू होगी खरीदी

Animal Husbandry Tips How To Increase Milk Production Cow Buffalo Deworming Albendazole Benefits

Animal Husbandry: गाय-भैंस दे रही है कम दूध? कहीं आपकी ये एक गलती तो नहीं कर रही नुकसान, एक्सपर्ट से जानें

Do Animals Reduce Their Milk Production Due Fear Loud Noise Firecrackers A Veterinarian Explains Key Reason

क्यों पटाखों की तेज आवाज से डरकर दूध देना कम कर देते हैं पशु? पशु चिकित्सक ने बताई बड़ी वजह

Agriculture Transformation Farmers Shift Towards Horticultural Crops And Production Of Spices Flowers And Medicinal Plants Rises

खेती में आया बदलाव- बागवानी फसलों की ओर मुड़ रहे किसान, मसालों-फूलों और औषधीय पौधों की पैदावार बढ़ी

Punjab Floods Impact Wheat Fields Suddenly Sprouted With Wild Weeds

गेहूं के खेतों में अचानक उगने लगीं जड़ी-बूटियां, फसल को हो सकता है नुकसान.. अब वैज्ञानिक करेंगे जांच