बिना ड्राइवर के चलने वाला ट्रैक्टर लॉन्च, टाइम-पैटर्न सेट करने के बाद अपने आप करता है सारे खेती के काम

Driverless Tractor Launched : CFMTTI के वैज्ञानिकों ने कहा कि सेटिंग के बाद ट्रैक्टर जुताई के दौरान तय मोड़ पर अपने आप मुड़ जाएगा और उपज की मढ़ाई करते समय अपने आप शुरू होकर काम खत्म करने के बाद बंद भी हो जाएगा. यहां तक कि रात में भी ट्रैक्टर कृषि कार्य कर सकता है.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Updated On: 25 Mar, 2026 | 12:35 PM

अब खेत में ट्रैक्टर से जुताई करने या मढ़ाई करने के लिए चालक की जरूरत नहीं पड़ेगी. क्योंकि, केंद्रीय कृषि यंत्रीकरण एवं परीक्षण प्रशिक्षण संस्थान (CFMTTI) कृषि वैज्ञानिकों ने बिना ड्राइवर के चलने वाली तकनीक विकसित की है. कृषि वैज्ञानिकों ने कहा कि बिना ड्राइवर के चलने वाले ट्रैक्टर को लॉन्च कर दिया गया है. इसमें प्रोग्राम सेट करने के बाद ट्रैक्टर अपने आप खेत की जुताई से लेकर मढ़ाई तक का काम करता है.

मध्य प्रदेश के बुधनी स्थित केंद्रीय कृषि यंत्रीकरण एवं परीक्षण प्रशिक्षण संस्थान (CFMTTI) ने राष्ट्रीय कृषि उदय एक्सपो–2026 में ऐसी तकनीक का प्रदर्शन किया जिसकी मदद से ट्रैक्टर बिना ड्राइवर के ऑपरेट होता है. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्रैक्टर को काम करते और खेत में चलते हुए देखा. कृषि वैज्ञानिकों ने कृषि मंत्री को बताया कि यह ट्रैक्टर बिना ड्राइवर के काम करने में सक्षम है.

ट्रैक्टर को लैपटॉप, मोबाइल से कमांड दी जा सकती है

केंद्रीय कृषि मंत्री ने वैज्ञानिकों से पूछा तो बताया गया है कि सैटेलाइड बेस्ड टेक्नोलॉजी के जरिए मोबाइल और लैपटॉप की मदद से प्रोग्राम सेट करने के बाद ट्रैक्टर को बिना ड्राइवर के चलाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर ऑपरेट करने के लिए प्रोग्राम सेट करना होता है और कमांड देकर कृषि कार्य के लिए ट्रैक्टर को छोड़ा जा सकता है. टेक्नोलॉजी की मदद से कमांड देने के बाद ट्रैक्टर की स्टेरिंग और स्पीड तय सेटिंग के अनुसार काम करेगी.

ट्रैक्टर बिना ड्राइवर के जुताई-बुवाई और मढ़ाई करने में सक्षम

वैज्ञानिकों ने कहा कि सेटिंग के बाद ट्रैक्टर जुताई के दौरान तय मोड़ पर अपने आप मुड़ जाएगा और उपज की मढ़ाई करते समय अपने आप शुरू होकर काम खत्म करने के बाद बंद भी हो जाएगा. यहां तक कि रात में भी ट्रैक्टर कृषि कार्य कर सकता है. जुताई-बुवाई के बाद ट्रैक्टर अपने आप रुक जाएगा. कृषि वैज्ञानिकों ने कहा कि इस तरह की ऑटोमेटिक ऑपरेटिंग टेक्नोलॉजी से लैस यह ट्रैक्टर पहली बार भारत में लॉन्च हुआ है.

कृषि मंत्री बोले- खेती बदल रही है, तकनीक के साथ आगे बढ़ रही है

कृषि वैज्ञानिकों के इस काम को देखकर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खेती अब बदल रही है, तकनीक के साथ आगे बढ़ रही है. ऑटो-स्टीयरिंग से लैस यह आधुनिक ट्रैक्टर न केवल किसान की मेहनत कम करता है, बल्कि उसका कीमती समय भी बचाता है. उन्होंने आधुनिक तकनीक से लैस मशीनें खेती कार्यों को आसान बना रही हैं और क्रांति लाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

आधुनिक तकनीक से लैस पिवोट सिंचाई प्रणाली

केंद्रीय कृषि यंत्रीकरण एवं परीक्षण प्रशिक्षण संस्थान (CFMTTI) ने ट्रैक्टर के अलावा कई दूसरी तरह की आधुनिक कृषि मशीनें बनाई हैं. किसानों को आधुनिक कृषि उपकरणों से युक्त टूलकिट भी दिए गए हैं. इसी क्रम में लगभग 5 हेक्टेयर क्षेत्र में स्थापित उन्नत “पिवोट सिंचाई प्रणाली (Pivot Irrigation System)” भी लॉन्च की गई है, जो जल प्रबंधन एवं आधुनिक सिंचाई तकनीकों का अनूठा उदाहरण है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 25 Mar, 2026 | 12:31 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नसीम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़