बागवानी में बड़े काम की है मावर मशीन, 8 हजार के दाम में करेगी कई लोगों के बराबर काम

शहरों में पार्कों, खेल मैदानों और खेतों में इसका उपयोग तेजी से बढ़ा है. किसानों से लेकर माली और नगर पालिकाएं तक, सभी मावर का सहारा ले रहे हैं ताकि कम समय में ज्यादा काम किया जा सके. साथ ही साथ मावर की मदद से घास इतने बेहतरीन तरीके से कटते हैं कि खेत और भी आकर्षक और सुदंर दिखाई देने लगते हैं.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 22 Jun, 2026 | 08:14 PM

खेती और बागवानी के कामों में मशीनों का उपयोग लगातार बढ़ रहा है. परंपरागत तरीके से घास काटने में जहां समय और मेहनत अधिक लगती थी, वहीं अब आधुनिक मावर मशीनों ने इस काम को बेहद आसान बना दिया है. शहरों में पार्कों, खेल मैदानों और खेतों में इसका उपयोग तेजी से बढ़ा है. किसानों से लेकर माली और नगर पालिकाएं तक, सभी मावर का सहारा ले रहे हैं ताकि कम समय में ज्यादा काम किया जा सके.

साथ ही साथ मावर की मदद से घास इतने बेहतरीन तरीके से कटते हैं कि खेत और भी आकर्षक और सुदंर दिखाई देने लगते हैं. यही कारण है कि बागवानी में मावर की मांग बहुत तेजी से बढ़ी है. ऐसे में जो भी लोग बागवानी में रुचि रखते हैं या फिर खेती किसानी कर रहे हैं उनके लिए मावर का उपयोग घास काटने के लिए बेहतर साबित हो सकता है.

क्या है घास काटने वाली मशीन मावर

मावर एक ऐसी मशीन है जिसका उपयोग घास काटने के लिए किया जाता है. इसकी ब्लेड तेज रफ्तार से घूमती हैं और मैदान या खेत की घास को बराबर ऊंचाई पर काट देती हैं. मावर की खासियत यह है कि इससे घास काटना न केवल तेज और आसान होता है बल्कि मैदान भी सुंदर और समतल दिखाई देता है. किसानों के लिए यह मशीन खेत की मेड़ और पशुओं के चारे के लिए घास काटने में बेहद उपयोगी साबित होती है. वहीं, बागवानी करने वालों और खेल मैदानों की देखभाल करने वालों के लिए यह समय और मेहनत दोनों बचाने का सबसे अच्छा साधन है.

छोटे बगीचे से बड़े खेतों में इस्तेमाल किए जाते हैं विभिन्न प्रकार के मावर

भारत में मावर मशीन कई प्रकार की उपलब्ध है. सबसे पहले हैं हैंड पुश मावर, जिन्हें छोटे बगीचों और घर के लॉन में इस्तेमाल किया जाता है और इनकी कीमत लगभग 3 हजार से 8 हजार रुपये तक होती है. इसके बाद आते हैं इलेक्ट्रिक मावर, जो मध्यम आकार के लॉन या खेतों के लिए उपयुक्त हैं और इनकी कीमत 10 हजार से 25 हजार रुपये तक होती है. पेट्रोल मावर बड़े खेतों, पार्कों और स्टेडियमों के लिए बेहतर होते हैं. इनकी ताकत ज्यादा होती है और इनकी कीमत 30 हजार से 80 हजार रुपये तक होती है.

राइड-ऑन मावर बड़े कृषि फार्म या विशाल पार्कों में इस्तेमाल किए जाते हैं, जिनकी कीमत 1 लाख रुपये से शुरू होकर 4 लाख रुपये तक जाती है. कीमत ब्रांड, मॉडल और मशीन की क्षमता के अनुसार बदलती रहती है. बता दें कि मावर मशीन आज गांव और शहर दोनों जगहों की जरूरत बन चुकी है. यह न केवल मेहनत और समय बचाती है बल्कि काम को अधिक प्रभावी और आकर्षक भी बनाती है. आने वाले समय में जैसे-जैसे खेती और बागवानी में आधुनिक तकनीक का उपयोग बढ़ेगा, मावर की मांग भी और तेजी से बढ़ेगी.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 22 Jun, 2026 | 11:14 AM

लेटेस्ट न्यूज़