मिट्टी की सही जांच से किसान अपनी फसल की पैदावार और मुनाफा बढ़ा सकते हैं. अब नई डिजिटल तकनीक की मदद से किसान और युवा कम लागत में खुद की मिट्टी जांच लैब शुरू कर सकते हैं. Harvesto की डिजिटल सॉयल टेस्टिंग मिनी लैब करीब 90 हजार रुपये में लग सकती है और इसमें ट्रेनिंग व तकनीकी सहायता भी मिलती है. इससे किसानों को सही खाद की जानकारी मिलती है और बेहतर फसल उत्पादन में मदद मिलती है. इतना ही नहीं, केवल 10वीं और 12वीं पास युवा और किसान भी इसे खोलकर अच्छी खासी आमदनी कमा सकते हैं.
और पढ़ें