PM Modi से Gen-Z की खास मुलाकात, बच्ची के Stree Dialogue पर मुस्कुराए प्रधानमंत्री

Saurabh Sharma
नोएडा | Updated On: 26 Jul, 2026 | 08:12 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम 2026 के प्रतिभागियों से बातचीत की. इस दौरान ‘माई भारत’ के स्वयंसेवकों ने सीमावर्ती गांवों में अपने अनुभव साझा किए. स्वयंसेवकों ने बताया कि इस कार्यक्रम के जरिए उन्हें देश के ऐसे दूरदराज और सीमावर्ती गांवों को करीब से देखने का मौका मिला, जहां वे पहले कभी नहीं जा पाए थे. उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में स्वास्थ्य सुविधाओं और स्कूलों में विकसित भारत की सोच को भी महसूस किया. विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस विजन पर आधारित है, जिसमें सीमावर्ती गांवों को देश का पहला गांव मानकर उनके विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 26 Jul, 2026 | 09:52 PM