कपास किसानों के लिए आज एक बहुत राहत भरी और काम की खबर है, खासकर पंजाब के किसानों के लिए. पंजाब सरकार ने कपास की खेती को फिर से बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने कपास किसानों को 33 फीसदी सब्सिडी देने का ऐलान किया है. दरअसल, पिछले कुछ सालों में पंजाब में कपास की खेती लगातार कम होती गई है. कभी जिसे पंजाब का व्हाइट गोल्ड कहा जाता था, वही कपास अब धीरे-धीरे खेतों से गायब हो रही थी. इसी को देखते हुए राज्य सरकार ने किसानों को दोबारा कपास की खेती की ओर आकर्षित करने के लिए यह कदम उठाया है.
और पढ़ें