बिहार के नवादा जिले के रोह प्रखंड अंतर्गत बजवारा गांव में जलवायु अनुकूल खेती की दिशा में एक नई पहल शुरू की गई है. बिहार सरकार की जल-जीवन-हरियाली योजना के दूसरे चरण के तहत यहां सीधी बुआई पद्धति से मूंग की खेती कराई जा रही है, जिससे किसान कम लागत में अधिक उपज हासिल करके बेहद खुश नजर आ रहे हैं. आपको बता दें कि कृषि विज्ञान केंद्र के मार्गदर्शन में बजवारा गांव के किसानों के खेतों में सीधी बुआई तकनीक अपनाई जा रही है. इस पद्धति के जरिए गेहूं की कटाई के बाद खाली हो रहे खेतों में सीधे मूंग की बुआई की जा रही है, जिससे समय, पानी और लागत तीनों की बचत हो रही है.
और पढ़ें