El Nino का कहर! बिहार की मखाना खेती संकट में, कटिहार में 11 हजार हेक्टेयर फसल प्रभावित

Saurabh Sharma
नोएडा | Updated On: 14 Jun, 2026 | 07:23 PM

मॉनसून की देरी, अल नीनो की मार, देशभर में सूखे की आशंका… ये साल भारतीय किसानों के लिए खेती के लिहाज से थोड़ा मुश्किल साबित हो सकता है. ऐसे में बारिश में हो रही देरी का सीधा असर अब खेती पर दिखने लगा है. बिहार के कटिहार जिले से जो तस्वीर सामने आ रही है, वो किसानों की चिंता बढ़ाने वाली है. यहां उजला सोना कहे जाने वाले मखाना की खेती इस समय बड़े संकट में है. तेज धूप और भीषण गर्मी की वजह से मखाना के खेतों और तालाबों में पानी तेजी से सूख रहा है.कटिहार जिले में करीब 11 हजार हेक्टेयर से ज्यादा इलाके में मखाना की खेती होती है, लेकिन इस समय किसान दिन-रात इसी चिंता में हैं कि फसल को कैसे बचाया जाए?

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 14 Jun, 2026 | 11:30 PM

लेटेस्ट न्यूज़