भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर किसान संगठनों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है. किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने इस समझौते को किसानों का “डेथ वारंट” बताते हुए सभी खाप नेताओं और किसानों से 21 जुलाई को सुबह 11 बजे दिल्ली के किसान घाट पहुंचने की अपील की है. उनका कहना है कि इस ट्रेड डील को हर हाल में रोका जाना चाहिए. वहीं, किसान मजदूर मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंधेर ने भी किसानों से एकजुट होने की अपील की है. उन्होंने कहा कि पंजाब में बाइक रैली निकाली जाएगी, और यदि सरकार ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर अपना फैसला नहीं बदला तो देशभर में बड़ा किसान आंदोलन शुरू किया जाएगा.
और पढ़ें