आपके घर में भी एक प्यारी सी बेटी है और आप अपनी खेती-किसानी की कमाई से उसके बेहतर कल को सुरक्षित करना चाहते हैं, तो यह विशेष वीडियो आपके बहुत काम आने वाली है. हर साल जब आपकी गेहूं, धान, मक्का या सरसों जैसी फसलें बिकती हैं, तो यदि आप उसी समय से अपनी लाडली के नाम पर थोड़ा-थोड़ा पैसा बचाना शुरू कर दें, तो आगे चलकर चक्रवृद्धि ब्याज (Compound Interest) की जादुई ताकत से यही छोटी सी बचत लाखों रुपये के विशाल फंड में बदल सकती है. इस वीडियो में हम केंद्र सरकार की सबसे भरोसेमंद और सुरक्षित लघु बचत योजना ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ (Sukanya Samriddhi Account) का पूरा गणित बेहद आसान भाषा में समझेंगे. सोशल मीडिया और खबरों में दावा किया जा रहा है कि इस योजना में अधिकतम निवेश करने पर 21 साल बाद करीब ₹72 लाख तक मिलते हैं.
सुकन्या समृद्धि योजना का बड़ा फायदा, कम निवेश में तैयार होगा लाखों का फंड
और पढ़ें