मॉनसून की एंट्री को लेकर मौसम विशेषज्ञ Devendra Tripathi ने बड़ा अपडेट साझा किया है. इस वीडियो में आपको बताया जाएगा कि इस साल भारत में मॉनसून कब और कहां दस्तक देगा और देश के अलग-अलग हिस्सों में कितनी बारिश होने की संभावना है. ताजा जानकारी के अनुसार, केरल में 22 से 26 मई के बीच मॉनसून की एंट्री हो सकती है और करीब 1 महीने 8 दिन में यह पूरे देश को कवर कर सकता है. वीडियो में यह भी समझाया गया है कि मॉनसून की रफ्तार और बारिश का खरीफ और रबी फसलों पर क्या असर पड़ेगा. इसके साथ ही 2026 में मॉनसून कमजोर रहने की आशंका पर भी चर्चा की गई है, जो किसानों और आम लोगों दोनों के लिए चिंता का विषय हो सकता है. खेती, पानी की उपलब्धता और मौसम से जुड़ी अहम जानकारी के लिए यह वीडियो जरूर देखें.
और पढ़ें
- PM Kisan Yojana के लाभार्थियों को एडवांस में मिलेंगे 2000 रुपये, जानिए किस्त जारी करने के लिए मंत्रालय ने क्या कहा
- हल्दी, करौंदा की खेती पर सरकार दे रही 10 हजार रुपये, स्प्रिंकलर लगवाने पर 90 फीसदी सब्सिडी पाएं किसान
- यमुना और हिंडन की बाढ़ में अभी भी डूबे दर्जनों गांव, गन्ना में बीमारी लग रही.. गेहूं बुवाई में देरी की चिंता